2 वैरिएंट में आने वाला Redmi 7 अब ओपन सेल में हुआ उपलब्ध

HIGHLIGHTS

अमेज़न और मी.कॉम पर उपलब्ध

शुरुआती कीमत है 7,999 रुपये

2 वैरिएंट में है उपलब्ध

2 वैरिएंट में आने वाला Redmi 7 अब ओपन सेल में हुआ उपलब्ध

रेड्मी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 7 कुछ दिनों पहले ही सेल्फी-सेंट्रिक स्मार्टफोन रेड्मी Y3 के साथ भारत में लॉन्च हुआ था और इस बजट मोबाइल फ़ोन को यूज़र्स द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। रेड्मी 7 मोबाइल को कम्पनी कई बार अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर फ़्लैश सेल में पेश कर चुकी है लेकिन अगर आप फ़्लैश सेल में इस डिवाइस को नहीं खरीद पाए हैं तो आपको बता दें अब इसे खरीदना बहुत आसान हो गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 7 कीमत और उपलब्धता

Redmi 7 स्मार्टफोन को Amazon इंडिया और मी.कॉम पर ओपन सेल में पेश कर दिया गया है और आप कहीं भी और किसी भी समय डिवाइस को खरीद सकते हैं। Redmi 7 स्मार्टफोन  दो वेरिकोएंट में लॉन्च किया गया था। इसके 2GB रैम वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 

Redmi 7 स्पेसिफिकेशंस

Redmi 7 में आपको 6.26-इंच HD+ डिस्प्ले 1520×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलती है। डिवाइस में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही Redmi 7 Android 9 Pie OS पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है। Redmi 7, 14nm Snapdragon 632 ऑक्टा कोर SoC से लैस है जिसकी स्पीड 1.8GHz पर क्लॉक की गई है। स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। कंपनी Redmi 7 स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। 

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile