Xiaomi Redmi 6 Pro और Redmi Note 5 Pro को मिला एंड्राइड 9 पाई का स्टेबल अपडेट, जानिये पूरी खबर

Xiaomi Redmi 6 Pro और Redmi Note 5 Pro को मिला एंड्राइड 9 पाई का स्टेबल अपडेट, जानिये पूरी खबर

अभी मार्च महीने में ही Xiaomi की ओर से अपने Xiaomi Redmi 6 Pro और Redmi Note 5 Pro मोबाइल फोन के एंड्राइड पाई का बीटा अपडेट जारी किया था, हालाँकि टेस्टिंग में काफी महीने रहने के बाद अब इन फोंस को एंड्राइड 9 पाई का स्टेबल अपडेट मिल गया है। इसका मतलब है कि भारत में इसकी टेस्टिंग के दौरान सभी बग्स और समस्याओं को दूर कर दिया गया है। ऐसा हम इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि इन दोनों ही फोंस को यह अपडेट मिल गया है। 

आपको बता देते हैं कि यह अपडेट इन फोंस पर OTA के माध्यम से MIUI 10.3.2.0 PDMMIXM के रूप में Redmi 6 Pro के लिए जारी किया गया है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस अपडेट का साइज़ 1.6GB है। इस अपडेट में फोंस को मई 2019 का सिक्यूरिटी पैच भी दिया गया है।  हालाँकि इतना ही नहीं आपको इस अपडेट में फेस अनलॉक सपोर्ट ऐप लॉक के तौर पर दिया गया है। 

हालाँकि अगर Redmi Note 5 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसे भारत में MIUI 10.3.1.0 PEIMIXM आधारित एंड्राइड पाई का अपडेट दिया गया है। इसके साइज़ की अगर बात करें तो आपको बता देते हैं कि यह भी 1.6GB का ही है। और इसके साथ ही मई 2019 का सिक्यूरिटी पैच भी दिया गया है। हालाँकि चेंजलोग के आधार पर इसमें आपको MIUI आधारित अपडेट ही इसमें देखने को मिलने वाले हैं। 

हालाँकि अब अगर आप इन दोनों में से किसी भी एक फोन को इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको अपने फोन में इसका नोटिफिकेशन जरुर मिला होगा, हालाँकि अगर आपको इसका नोटिफिकेशन नहीं मिला है, तो आपको बता देते हैं कि आप सिस्टम सेटिंग में जाकर मैन्युअली इसकी जाँच कर सकते हैं। हालाँकि ऐसा भी हो सकता है कि आपने फोन में इस अपडेट को आने में कुछ समय जरुर लग जाए।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo