Realme X2 Pro का नया वेरिएंट भारत में हुआ launch, कल होगा सेल में उपलब्ध

HIGHLIGHTS

रियलमी ने पेश किया नया Realme X2 Pro का नया वेरिएंट

6GB रैम और 64GB स्टोरेज भी जल्द लेगा भारत में एंट्री

Realme X2 Pro का नया वेरिएंट भारत में हुआ launch, कल होगा सेल में उपलब्ध

Realme X2 Pro कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन है। इस फोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया है और डिवाइस 8GB रैम तथा 128GB स्टोरेज मॉडल और 12GB रैम तथा 256GB स्टोरेज मॉडल में आता है। शुक्रवार को, रियलमी के CEO ने घोषणा की है की डिवाइस का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट भी जल्द उपलब्ध हो जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme X2 Pro का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट चीन में उपलब्ध है लेकिन अन्य दोनों वेरिएंट से अलग UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आता है। चीन में डिवाइस के इस मॉडल को ¥2699 (~$385) में सेल किया जाएगा। चीन में फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी सेल किया जाता है जो कि भारत में उपलब्ध नहीं है।

Madhav Sheth ने ट्वीट में यह भी खुलासा किया है कि Realme X2 Pro Concrete और Red Brick Master Editions को 24 दिसम्बर को रात 8:55 PM पर रियलमी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा।

जैसे कि पहले ही कहा जा चुका है कि इस मोबाइल फोन यानी Realme X2 Pro को एक फ्लैगशिप मोबाइल फोन की तरह लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 6.5-इंच की एक Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जो आपको FHD+ रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है।

इस मोबाइल फोन में आपको OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro मोबाइल फोंस की तरह ही 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है। मोबाइल फोन को लिक्विड कुलिंग फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि इसमें आपको 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह 50W VOOC फ़ास्ट (फ़्लैश) चार्जिंग के साथ मिल रही है। 

कैमरा आदि की अगर बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 64MP का मेन कैमरा मिल रहा है, जो 20X hybrid zoom तकनीकी के साथ आता है, f/1.8 अपर्चर के साथ आया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 13MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। फोन को कलर OS 6 पर लॉन्च किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile