Realme X के आधिकारिक पोस्टर से डिवाइस के डिज़ाइन का खुलासा
डिवाइस को in-display fingerprint sensor के साथ किया जा सकता है लॉन्च
दो ग्रेडिएंट कलर ऑप्शंस में उतारा जा सकता है Realme X
डिस्प्ले के टॉप पर नहीं मिलेगा नौच
Realme अपने अपकमिंग फ़ोन Realme X smartphone को इस हफ्ते चीन में लॉन्च करने के लिए तैयार है। जैसे-जैसे फ़ोन का लॉन्च करीब आ रहा है, वैसे-वैसे फ़ोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। स्पेक्स टीज़ करने के बाद कंपनी ने Realme X स्मार्टफोन का एक पोस्टर ऑनलाइन रिवील किया है जिससे फ़ोन के डिज़ाइन का पता चला है। इस लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह अपकमिंग डिवाइस pop-up selfie camera module के साथ आएगा।
Surveyसाझा की गयीं इन तस्वीरों से यह साफ़ पता लगता है कि Realme X को दो ग्रेडिएंट कलर ऑप्शंस में उतारा जा सकता है जिसमें Blue और White कलर शामिल हैं। वहीँ इस डिवाइस में यूज़र्स को शायद fingerprint sensor बैक पैनल पर न मिले क्योंकि इस डिवाइस को in-display fingerprint sensor से साथ पेश किया जा सकता है।
हाल नहीं में आये टीज़र के मुताबिक Realme X in-display fingerprint sensor से लैस हो सकता है जिसमें 44% एरिया बढ़ाया गया है। पॉप-आप सेल्फी कैमरा की बदौलत डिवाइस की डिस्प्ले के टॉप पर आपको नौच नहीं मिलेगा। इस तरह आपको हाई स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो भी मिलता है। आपको बता दें कि Realme X स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही Realme 3 Pro को एक नए नाम के साथ- Realme X Youth Edition से लॉन्च कर सकता है।
पिछली कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Realme X 6.5-inch AMOLED notch-less display के साथ Full HD+1080 x 2340 पिक्सेल रेसोल्यूशन में आ सकता है। डिवाइस Qualcomm Snapdragon 710 SoC के साथ 4GB RAM में आ सकता है। इसके साथ ही फ़ोन में Sony IMX586 48 MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 5 MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही 16 MP का फ्रंट कैमरा भी आपको मिल सकता है। फ़ोन में 3,700mAh battery VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी जा सकती है। आपको बता दें कि Realme X ColorOS 6.0 आधारित Android 9 Pie स्मार्टफोन में प्रीलोड हो सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile