Realme X साल की दूसरी छमाही में आएगा भारत

HIGHLIGHTS

दूसरी छमाही में होगा लॉन्च

कम्पनी के CEO ने किया खुलासा

Realme X साल की दूसरी छमाही में आएगा भारत

Realme X को चीन में लॉन्च किए जाने के बाद ख़बरें सामने आ रही थीं कि जल्द ही इस मोबाइल फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा जिसकी पुष्टि कम्पनी के CEO Madhav Sheth ने भी की थी। अब कम्पनी के CEO और आधिकारिक रियलमी इंडिया के ट्विटर अकाउंट द्वारा इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इतना तो साफ़ हो चुका है कि डिवाइस को जून में तो लॉन्च नहीं किया जाने वाला है हालांकि, दूसरी छमाही में जुलाई से दिसम्बर तक के बीच कम्पनी Realme X को भारत में लॉन्च कर सकती है।

Realme X में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि सैमसंग की AMOLED फुल स्क्रीन डिस्प्ले है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.2 प्रतिशत है और इसे 5th जनरेशन गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2.2 GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट द्वारा संचालित है। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो कि Sony IMX586 का 48 मेगापिक्सल का कैमरा है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है जिसे LED फ़्लैश के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन की खासियत इसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा है जिसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।

इसके अलावा, Realme X एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 UI पर काम करता है और स्मार्टफोन में 3765mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile