Realme X को मिला नया अपडेट, Digital Wellbeing फीचर शामिल

HIGHLIGHTS

अपडेट के साथ ही मिलेगा Google का Digital Wellbeing फीचर

कंपनी ने default launcher में किये सुधार

Realme X को मिला नया अपडेट, Digital Wellbeing फीचर शामिल

हाल ही में रियलमी X को कंपनी ने अपडेट किया है। इस अपडेट किये गए वर्ज़न का कोड RMX1901EX_11.A.08 है। इसके साथ ही यह नया रियलमी अपडेट सितम्बर सेक्युरिटी पैच के साथ आता है। इस अपडेट के साथ ही फ़ोन में कई नए फीचर्स भी जुड़े हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme X यूज़र्स को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। Realme X यूज़र्स को अपडेट के साथ ही Google का Digital Wellbeing फीचर भी मिलेगा। यह गूगल Digital Wellbeing फीचर सेटिंग्स मेन्यू के तहत यूज़र्स को मिलता है।

Realme ने इस अपडेट के साथ ही कुछ बग्स भी फिक्स किये हैं। कंपनी ने default launcher में भी सुधार किये हैं। Realme X update को OTA के ज़रिये रोल आउट किया जा रहा है। वैसे यूज़र्स के लिए यह फेज़ में रोल आउट किया जा रहा है। अगर आधिकारिक चेंजलॉग की बात करें तो इसके मुताबिक Realme Community forums, Realme X फर्मवेयर वर्ज़न RMX1901EX_11.A.08 लेकर आता है। 

Realme X स्पेसिफिकेशन्स

Realme X में आपको एक 6.53-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है, जो एक 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है, साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

फोन में 48MP का रियर सेंसर मिल रहा है, जो एक 5MP के सेकेंडरी कैमरा के साथ काम करने वाला है। आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 710 चिपसेट मिल रहा है। फोन को भारत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, इसके लावा इसे एक अन्य वैरिएंट यानी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में लिया जा सकता है।

इस फोन में आपको एक 3,765mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। इस डिवाइस में आपक डॉल्बी अट्मोस सपोर्ट भी मिल रहिया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile