Realme ने स्मूद स्क्रोलिंग फीचर किया जारी, क्या होगा फायदा

HIGHLIGHTS

Realme ने स्मूद स्क्रोलिंग फीचर जारी किया

फेसबुक और ट्विटर जैसे ऐप्स पर काम करेगा फीचर

रियलमी फोन यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

Realme ने स्मूद स्क्रोलिंग फीचर किया जारी, क्या होगा फायदा

Realme अपने कस्टम एंडरोइड सॉफ्टवेयर रियलमी UI के लिए स्मूद स्क्रोलिंग फीचर जारी कर रहा है। यह फीचर विजुअली स्मूद और फास्ट स्क्रोलिंग ऑफर करेगा। रियलमी का कहना है कि, नया फीचर फेसबुक और ट्विटर जैसे ऐप्स और साइट्स पर काम आएगा। Realme Lab प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर स्मूद स्क्रोलिंग फीचर रियलमी UI पर चल रहे सभी फोंस के लिए जारी किया जाएगा।  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme ने एक फॉरम पोस्ट में कहा, स्मूद स्क्रोलिंग फीचर आपको कंटैंट की फास्ट स्क्रोलिंग करने की सुविधा देगा। एक बार ऊपर की ओर स्वाइप करने पर स्क्रोलिंग पेज के काफी नीचे पहुंच जाएगी और पहले की तरह देरी नहीं होगी। कंपनी ने एक विडियो पोस्ट साझा किया है जिसमें फीचर ऑन और ऑफ कर के दो तुलना की गई हैं, यह ध्यान देना होगा कि स्मूद स्क्रोलिंग फीचर ऑन करने पर स्क्रोलिंग अधिक सेंसिटिव हो जाती है। जैसा कि ऊपर बताया गया है फीचर फेसबुक और ट्विटर जैसे ऐप्स पर बेहतर अनुभव मिलेगा।

स्मूद स्क्रोलिंग फीचर उपयोग करने के लिए सेटिंग्स में जाकर रियलमी लैब पर जाना होगा और स्मूद स्क्रोलिंग टर्न ऑन करना होगा।

Realme Lab प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर यह फीचर आएगा, और कंपनी OS की टेस्टिंग कर रहा है। XDA डवलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक Realme 3 Pro, Realme 5 Pro, Realme X, Realme XT, Realme X2, Realme X3, Realme X3 SuperZoom को स्मूद स्क्रोलिंग फीचर मिल चुका है।

Realme लगातार अपने नए स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। रियलमी डिवाइसेज को सर्टिफिकेशन वैबसाइट पर देखा गया है और इन फोंस के स्पेक्स भी सामने आए हैं। टिप्सटर ने तीनों मॉडल्स के बारे में कहा, RMX2170 लंबे समय से इंतज़ार में रहा Realme X3 Pro होगा, लेकिन नए लीक में दावा किया गया है कि यह Realme 7 Pro होगा। टिप से संकेत मिले हैं कि Realme 7 Pro में 65W फास्ट चार्जिंग मिलेगी और इसकी कीमत Rs 20,000 के अंदर रहेगी। यह इस कीमत में 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला पहला फोन होगा।

नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile