Realme Narzo 10 और Narzo 10A को आज फ्लिपकार्ट पर किया जाएगा सेल

HIGHLIGHTS

Flipkart पर सेल किया जाएगा डिवाइस

Realme Narzo 10 और Narzo 10A की कीमत और स्पेक्स के बारे में सब कुछ

Realme Narzo 10 और Narzo 10A को आज फ्लिपकार्ट पर किया जाएगा सेल

Realme Narzo 10 और Narzo 10A को आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर सेल में लाया जा रहा है। रियलमी ने पिछले महीने इन फोंस को लॉन्च किया था। ध्यान देना होगा कि Realme Narzo 10A के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को कल ही लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल होने वाली है। आइए जानते हैं सेल के बारे में अधिक जानकारी…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme Narzo 10 and 10A Price

Realme Narzo 10 की कीमत की अगर बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को आप मात्र Rs 11,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि यह आपको ग्रीन और वाइट रंगों में ख़रीदा जा सकता है। Realme Narzo 10A के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मोडेल का दाम Rs 8,499 है। फोन का नया वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस है। 

Realme Narzo 10 and 10A Specs

Realme Narzo 10 को Realme X Master Edition जैसा नया टेक्सचर बैक दिया गया है। फोन दो रंगों में आया है और इसे आप ग्रीन तथा व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं। डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट केस के साथ उतारा गया है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसे वॉटरड्रॉप नौच के साथ लाया गया है, तथा इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिवाइस को गोरीला ग्लास 3 का प्रोटेक्षण दिया गया है।

फोन MediaTek helio G80 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU और Mali-G52 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आया है और डिवाइस के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट दिया गया है। Narzo 10 को android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।

Narzo 10 क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर दिया गया है। रियर कैमरा 30fps पर 4K UHD विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और इसे इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन (EIS) दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वॉटरड्रॉप नौच में रखा गया है।

फोन को कनैक्टिविटी के लिए USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है और यह 5,000mAh की बैटरी के साथ आया है। डिवाइस को 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

एंट्री लेवल Narzo 10A मैट फिनिश के साथ आया है और ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध है। फोन को 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया है और फोन को वॉटर ड्रॉप नौच के साथ लाया गया है जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा रखा गया है। डिवाइस को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

Realme Narzo 10A मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर प्रॉसेसर है और इसे Mali-G52 ग्राफिक्स के साथ पेयर किया गया है। फोन में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज शामिल है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।

फोन में ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमें एक 12MP का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर f/1.8 है। दो अन्य कैमरा में 2MP का मैक्रो और डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो AI ब्युटिफिकेशन के साथ आया है।

Narzo 10A में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile