HIGHLIGHTS
SIRIM सर्टिफिकेशन पर नजर आया Realme C53
Realme C53 का लॉन्च है करीब
NBTC पर भी देखा जा चुका है फोन
Realme C55 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपनी सी सीरीज के तहत एक नए स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रहा है। स्मार्टफोन को जल्द ही पेश किया जा सकता है।
SurveyRealme C53 को हाल ही में NBTC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया है। अब फोन के जल्द लॉन्च के संकेत मिल रहे हैं। अपकमिंग फोन को SIRIM सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी देखा गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि डिवाइस को RMX3760 मॉडल नंबर और Realme C53 मोनिकर दिया गया है। सर्टिफिकेशन से हैंडसेट के अधिक स्पेक्स का पता नहीं चला है।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता Narzo N53 पर भी काम कर रही है जिसे इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाना है। डिवाइस 4G LTE मॉडल है और फोन के कलर ऑप्शशंस को भी देखा गया है। रुमर्स से पता चला है कि Narzo N53 असल में C53 का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
C53 को Amazon पर सेल किया गया था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक Narzo N53 को फेदर ब्लैक और फेदर गोल्ड ऑप्शन में पेश किया जाएगा और डिवाइस के 4GB + 64GB और 6GB + 128GB स्टॉरिज वेरिएंट आएंगे।