Realme C2 Update: सितम्बर सिक्यूरिटी पैच के साथ मिले ये अन्य अपडेट

HIGHLIGHTS

लेटेस्ट अपडेट RMX1941EX_11.A.17 वर्जन के साथ आया

सितम्बर सिक्यूरिटी पैच शामिल

Realme C2 Update: सितम्बर सिक्यूरिटी पैच के साथ मिले ये अन्य अपडेट

Realme ने भारत में अपने Realme C2 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। अपडेट में गूगल डिजिटल वेलबिंग, रीडिज़ाइन नोटिफिकेशन सेंटर और कुछ सुधार शामिल किए गए हैं। यह लेटेस्ट अपडेट RMX1941EX_11.A.17 वर्जन नंबर के साथ आया है और इसमें सितम्बर 2019 सिक्यूरिटी पैच भी शामिल है। आधिकारिक चेंजलोग से पता चलता है कि अपडेट में मैन्युअल लॉक फीचर मिलने वाला है। इसके अलावा, यूज़र्स मैनुअली भी हॉटस्पॉट की नेटवर्क स्पीड को सीमित कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme C2 यूज़र्स को अब Google Digital Wellbeing फीचर भी मिल रहा है। इसके अलावा, अपडेट में लॉक स्क्रीन क्लॉक विजेट और वेदर विजेट को ऑप्टीमाइज़ किया गया है औ साथ ही अपडेट में ऑप्टीमाइज़ स्मार्ट असिस्टेंट इंटरफेस भी मिलने वाला है।

अब नए अपडेट में रीडिज़ाइन नोटिफिकेशन सेंटर और स्टेट बार शामिल है और अब यूज़र्स मैसेज या नोटिफिकेशन को नोटिफिकेशन सेंटर से ही स्वाइप कर के रिमूव कर सकते हैं।

Realme C2 Specifications

रियलमी C2 मोबाइल फोन को 6.1-इंच की ड्यूड्राप नौच के साथ HD+ रेजोल्यूशन की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। मोबाइल फोन को एक ओक्टा-कोर हेलिओ P22 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जो 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है।

ऑप्टिक्स के तहत मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलवा फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन को ट्रिपल सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको कैमेर एके साथ स्लो मोशन फीचर भी मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें आपको एक AI फेशियल अनलॉक फीचर भी मिल रहा है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile