5,999 रुपये की शुरूआती कीमत और ऑफर्स के साथ Realme C2 को आज सेल में खरीदने का मौका

5,999 रुपये की शुरूआती कीमत और ऑफर्स के साथ Realme C2 को आज सेल में खरीदने का मौका

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Realme C2 आज फिर से फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। यह Realme C2 स्मार्टफोन 2018 में ही लॉन्च हुए Realme C1 का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इस डिवाइस को आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर Realme.com से यूएर्स खरीद सकते हैं। यूज़र्स के लिए इस सेल में कई ऑफर्स भी जारी किये गए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme C2 की कीमत और ऑफर्स

कीमत की बात करें तो कंपनी ने Realme C2 को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया है जिसमें बेस वैरिएंट 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 5,999 रुपये है। वहीँ इसके 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।

ऑफर्स के तहत स्मार्टफोन को 3 महीने की नो कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही यूज़र्स Axis Bank Buzz Credit Card के जरिए पेमेंट करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। स्मार्टफोन के साथ 99 रुपये में "कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन" प्लान भी दिया जा रहा है। कंपनी इसके साथ 1,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है।

Realme C2 की स्पेसिफिकेशंस

Realme C2 मोबाइल फोन में आपको 6.1-इंच की ड्यूड्राप नौच के साथ HD+ रेजोल्यूशन की स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एक ओक्टा-कोर हेलिओ P22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, यह 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करती है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। इसके अलवा सॉफ्टवेयर की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को कलरOS के साथ 6।0 पर आधारित एंड्राइड 9.0 पर लॉन्च किया गया है।

ऑप्टिक्स में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलवा फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन को ट्रिपल सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको कैमेर एके साथ स्लो मोशन फीचर भी मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें आपको एक AI फेशियल अनलॉक फीचर भी मिल रहा है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile