Realme ने पेश किया Android 10 अपडेट का रोडमैप, सबसे पहले इन फोंस को मिलेगा अपडेट

HIGHLIGHTS

Realme की ओर से Android 10 के अपडेट पर पहले से ही काम किया जा रहा है

अब ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर आने वाले समय में अपने कई स्मार्टफोंस को यह अपडेट मिलने वाला है

यह अपडेट Realme X और Realme 5 Pro से शुरू होगी और इसे Q1 2020 से दिया जाने वाला है

Realme ने पेश किया Android 10 अपडेट का रोडमैप, सबसे पहले इन फोंस को मिलेगा अपडेट

आपको बता देते हैं कि अभी हाल ही में यानी सितम्बर में अपने Pixel फोंस के लिए एंड्राइड 10 को गूगल की ओर से जारी कर दिया गया था। हालाँकि अन्य कई कंपनियों ने अपने फोंस को एंड्राइड 10 का अपडेट देना शुरू कर दिया था। इन कंपनियों में OnePlus, Nokia, Xiaomi भी अब अपने फोंस में इस अपडेट को ला रही है, अभी हमने सुना है कि कंपनी की ओर से Redmi K20 Pro को MIUI 11 पर आधारित एंड्राइड 10 का अपडेट जारी कर दिया गया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि आज हम बात करने वाले हैं Realme के स्मार्टफोंस को मिलने वाले एंड्राइड 10 अपडेट की। ऐसा सामने आ रहा है कि आने वाले समय में Realme की ओर से अपने कई स्मार्टफोंस को एंड्राइड 10 का अपडेट दिया जाने वाला है, ऐसा भी सामने आ रहा है कि Q1 2020 के आसपास Realme X और Realme 5 Pro से इसकी शुरुआत होने वाली है। 

चीन में Realme की ओर से इस अपडेट का एक प्लान पेश कर दिया गया है। एंड्राइड 10 Realme के कई फोंस को मिलने वाली है। इसकी शुरुआत जैसे कि हमने आपको बताया है कि Q1 2020 के आसपास Realme X और Realme 5 Pro से होने वाली है। इसके बाद Realme X2 और Realme X2 Pro मोबाइल फोंस को Q2 2020 को दिया जाने वाला है। 

इसके अलावा अन्य स्मार्टफोंस को भी यह अपडेट इसी समय मिलने वाला है, लेकिन इसके बारे में सही और सटीक जानकारी नहीं है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि Realme XT और Realme 3 Pro मोबाइल फोंस को भी Q1 2020 में ही यह अपडेट मिलने वाला है। हालाँकि इसके अलावा Realme 3, Realme 5 और Realme 3i स्मार्टफोंस को यह अपडेट Q2 2020 में मिलने वाला है। इसके अलावा Realme 2 Pro मोबाइल फोन को यह अपडेट Q3 2020 में यह अपडेट मिलने वाला है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile