ट्रिपल कैमरा सेटअप और दमदार स्क्रीन के साथ Realme 9i हुआ लॉन्च, क्या इंडिया में मिलेगा खरीदने का मौका?
Realme (रियल मी) की ओर से उसके नए Realme (रियल मी) 9i को लॉन्च कर दिया गया है
हालांकि अभी इसे इंडिया में आने में समय लग सकता है
इसका मतलब है कि इंडिया में बेशक इस फोन को आने में कुछ समय लग सकता है लेकिन इसे लॉन्च जरूर किया जाएगा
Realme (रियल मी) 9i स्मार्टफोन (Smartphone) को काफी समय से लीक और अफवाहों में देखा जा रहा था, हालांकि आखिरकार अब लीक और अफवाहों पर रोक लग गई है, असल में आपको बता देते है कि Realme (रियल मी) 9i को लॉन्च कर दिया गया है। Realme (रियल मी) 9i स्मार्टफोन (Smartphone) Realme (रियल मी) 7i और Realme (रियल मी) 8i की ही पीढ़ी का नया स्मार्टफोन (Smartphone) है। इस स्मार्टफोन (Smartphone) की कीमत भी बेहद ही कम है। आइए जानते हैं कि आखिर किस कीमत में Realme (रियल मी) 9i को लॉन्च किया गया है, और इसमें कैसे स्पेक्स मिल रहे हैं। इतना ही यह भी जानेंगे कि आखिर इंडिया में इस स्मार्टफोन (Smartphone) को कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
Realme (रियल मी) 9i की कीमत क्या है
Realme (रियल मी) 9i स्मार्टफोन (Smartphone) को अभी के लिए मात्र वियतनाम के बाजार में लॉन्च किया गया है। यहाँ इसकी कीमत VND 6,290,000 है, यानि इसे भारतीय रुपयों में लगभग 20,500 रुपये में लिया जा सकता है। लेकिन आपको यहाँ यह भी बताना जरूरी है कि इस फोन को इंडिया में कुछ कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि इसके बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि Realme (रियल मी) 9i को इंडिया के बाजार में कुछ कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यहाँ आपको यह भी बता देते है कि Realme (रियल मी) 9i स्मार्टफोन (Smartphone) को Green Quartz और Black Quartz रंगों में लॉन्च किया गया है।
यह इमेज Realme 8i की है
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea ने नई कीमत के साथ बदला अपना पुराना रिचार्ज, ऐप से रिचार्ज करने पर अभी है डिस्काउंट
Realme (रियल मी) 9i के स्पेक्स और फीचर
रियल मी 9आई स्मार्टफोन (Smartphone) को एक 6.6-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा इसकी पीक ब्राइटनेस 480 निट्स है। इसके अलावा अगर पिक्सेल डेन्सिटी की बात करें तो इसमें आपको 401ppi पिक्सेल डेन्सिटी मिल रही है। हालांकि इतने पर ही इसके फीचर खत्म नहीं होते हैं। फोन में आपको एक पंच-होल नॉच भी मिल रहा है, जो डिस्प्ले के लेफ्ट कॉर्नेर पर है, इसमें आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल रहा है।
इसके अलावा आपको बता देते है कि फोन में आपको एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर मिल रहा है, जो एक मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में आने वाला चिपसेट है, इसमें आपको 5G क्षमता नहीं मिल रही हैं। फोन को आप 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Realme (रियल मी) 9i को यहाँ मात्र एक ही रैम और स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया गया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इंडिया में फोन के दो वैरिएन्ट लॉन्च किए जा सकते हैं, यहाँ आपको बता देते है कि इन बातों का भी कयास ही लगाया जा रहा है।
कैमरा आदि की बात करें तो फोन में आपकको एक 50MP का मेन कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में एक 2MP का सेकन्डेरी कैमरा भी मौजूद है, इतना ही नहीं फोन में आपको एक 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा भी मिल रहा है। स्मार्टफोन (Smartphone) में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिल रही है, इसमें आपको 33W की फास्ट चार्जिंग मिल रही है।