Realme का नया फोन गीकबेंच पर आया नज़र, रियलमी 7 की जगह लेगा नया डिवाइस

HIGHLIGHTS

एंडरोइड 11 से लैस होगा रियलमी 8

Realme 8 में मिलेगा मीडियाटेक Dimensity 720 प्रॉसेसर और 8GB रैम

रियलमी 7 का अपग्रेडेड वर्जन होगा Realme 8

Realme का नया फोन गीकबेंच पर आया नज़र, रियलमी 7 की जगह लेगा नया डिवाइस

Realme 8 को कथित तौर पर गीकबेंच पर देखा गया है और आगामी हैंडसेट के की-स्पेक्स भी सामने आए हैं। Realme 8 सीरीज़ इस साल सितंबर में लॉन्च हुई Realme 7 series की जगह लेगी। आगामी फोन को Realme 7 से कंपेयर करने पर स्पेक्स और फीचर्स में कुछ अपग्रेड देखने को मिलता है। Realme 8 को गीकबेंच पर RMX3092 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गीकबेंच लिस्ट के मुताबिक, Realme का यह फोन RMX3092 मॉडल नंबर के साथ आएगा। टिप्सटर मुकुल शर्मा और अभिषेक यादव ने ट्विटर पर कहा कि यह मॉडल नंबर Realme 8 से जुड़ा है। गीकबेंच पर देखा गया यह फोन एंडरोइड 11 सॉफ्टवेयर और 8GB रैम से लैस है। प्रॉसेसर की बात करें तो डिवाइस मीडियाटेक Dimensity 720 ओक्टा-कोर SoC (MT6853V) द्वारा संचालित होगा और इसकी बेस फ्रिक्वेन्सी 2GHz रहेगी।

Yadav ने कहा, Realme RMX3092 को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वैबसाइट पर देखा गया है जिससे यह पता चलता है कि फोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर ने यह भी कहा कि यह Realme 8 Pro वेरिएंट भी हो सकता है। अभी तक Realme 8 के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। Realme 7 और Realme 7 Pro को सितंबर में लॉन्च किया गया था। अब कुछ महीनों बाद ही Realme 8 को लॉन्च किया जाएगा।

Realme 7 में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और इसे 90Hz हाई रिफ्रेश रेट दी गई है। फोन में AMOLED के बजाए LCD स्क्रीन दी गई है लेकिन यह हाई रिफ्रेश रेट ऑफर करती है और इसे गोरीला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Realme 7 मीडियाटेक हीलियो G95 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और यह ओक्टा-कोर CPU है जो Mali-G76 GPU के साथ मिलकर काम करता है। फोन में 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प मिल रहे हैं और फोन Realme UI पर काम करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile