Realme 7 Pro होगा Rs 20,000 में 65W चार्ज के साथ आने वाला पहला फोन
Realme 7 Pro में मिलेगी 65W फास्ट चार्जिंग
Rs 20,000 की श्रेणी में आएगा Realme 7 Pro
दो अन्य फोंस लॉन्च होंगे Realme 7 Pro के साथ
Realme लगातार अपने नए स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। रियलमी डिवाइसेज को सर्टिफिकेशन वैबसाइट पर देखा गया है और इन फोंस के स्पेक्स भी सामने आए हैं। टिप्सटर ने तीनों मॉडल्स के बारे में कहा, RMX2170 लंबे समय से इंतज़ार में रहा Realme X3 Pro होगा, लेकिन नए लीक में दावा किया गया है कि यह Realme 7 Pro होगा। टिप से संकेत मिले हैं कि Realme 7 Pro में 65W फास्ट चार्जिंग मिलेगी और इसकी कीमत Rs 20,000 के अंदर रहेगी। यह इस कीमत में 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला पहला फोन होगा।
Surveyटिप्सटर @Sudhanshu1414 ने ट्विटर पर लिखा, “Realme RMX2170 को Realme 7 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो X3 Pro अन्य लीक हुए मॉडल्स में से कोई एक डिवाइस होगा।” हम Realme 7 Pro की बात कर रहे हैं जो कि 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला सस्ता स्मार्टफोन होगा और इसकी कीमत भारत में Rs 20,000 से भी कम होगी।
NBTC सर्टिफिकेशन वैबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Realme 7 Pro में 4450mAh की बैटरी मिलेगी। अभी तक डिवाइस के बारे में यही जानकारी सामने आई है, उम्मीद है कि आने वाले समय में फोन से जुड़ी अधिक डीटेल पता चलेगी।
NBTC सर्टिफिकेशन वैबसाइट पर रियलमी के कुछ और स्क्रीनशॉट्स भी देखे गए हैं जिनके स्क्रीनशॉट्स टिप्सटर ने साझा किए हैं। यह पहले देखे गए फोंस से अलग हैं।
टिप्सटर के मुताबिक, RMX2101 दरअसल Realme 7i होगा। कंपनी अपनी नंबर सीरीज में कम से कम चार फोंस लॉन्च करती है। इसलिए यह अनुमान सही हो सकता है। इससे पहले कंपनी Realme 6, Realme 6 Pro, और Realme 6i को भारत में लॉन्च कर चुकी है। दूसरा मॉडल RMX2103 है जिसे Realme C17 के नाम से पेश किया जा सकता है। रियलमी ने हाल ही में भारत में C11, C12, और C15 स्मार्टफोंस को लॉन्च किया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile