Realme नए Realme 5s Phone पर कर रहा है काम

HIGHLIGHTS

Realme 5 सीरीज़ में आएगा नया फोन

भारत और थाईलैंड में किया जाएगा लॉन्च

Specs का खुलासा नहीं हुआ

Realme नए Realme 5s Phone पर कर रहा है काम

Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोंस को इस साल भारत में launch किया गया है और कम्पनी यहां रुकने वाली नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, कम्पनी अपने नए स्मार्टफोन पर कम कर रही है जो Realme 5 सीरीज़ में Realme 5s के नाम से आएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme का यह स्मार्टफोन RMX1925 मॉडल नंबर के साथ इंडिया ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैण्डर्ड BIS पर स्पॉट किया गया है। इसके अलावा थाईलैंड की नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशंस कमीशन (NBTC) एजेंसी ने भी Realme 5s phone को अप्रूवल दिया है।

लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme 5s को भारत और थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा हालांकि, लिस्टिंग में डिवाइस की स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चला है।

Realme 5 Pro में 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है और डिवाइस को नए क्रिस्टल डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। स्मार्टफोन में क्वैड कैमरा सेटअप को शामिल किया गया है जिसमें एक 48MP का सोनी IMX586 प्राइमरी कैमरा को शामिल किया गया है, दूसरा 8MP का कैमरा दिया गया है जो अल्ट्रा-वाइड शॉट्स कैप्चर करता है, वहीं तीसरा कैमरा 2MP का कैमरा है जो पोर्ट्रेट शॉट्स के काम आता है और चौथा कैमरा 2MP का अल्ट्रा मैक्रो लेंस है।

कैमरा ऐप में नाईटस्केप मोड, क्रोमा बूस्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16MP का सोनी का IMX471 सेंसर दिया गया है। डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 AIE, एड्रेनो 616 के साथ लॉन्च किया गया है और फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। सिस्टम बूस्ट, गेम बूस्ट और ऐप बूस्ट के लिए डिवाइस में हाइपर बूस्ट 2.0 मिल रहा है।

Via

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile