इस अपडेट से हुए Realme 5 के कैमरा में ये सुधार…

HIGHLIGHTS

Realme 5 को मिला डिजिटल वेलबींग फीचर

कैमरा ऐप में भी किए गए हैं सुधार

OTA के ज़रिए किया जा रहा है रोलआउट

इस अपडेट से हुए Realme 5 के कैमरा में ये सुधार…

Realme ने मंथली सिक्योरिटी पैच, बड़े OS अपडेट के मामले में काफी अच्छा काम किया है और लगतार इसे बनाए हुए एक बार फिर अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 5 के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। अब इस स्मार्टफोन को ओपन sale में पेश किया जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 5 के लिए यह नया अपडेट अभी भारत में ही जारी किया गया है और इसे क्रम से जारी किया जा रहा है इसलिए सभी यूज़र्स को यह अपडेट मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। Realme के आधिकारिक चेंजलोग के मुताबिक, अपडेट में camera से जुड़े कई सुधार और डिजिटल वेलबींग फीचर मिलेंगे।

रियलमी 5 के लिए आए इस अपडेट में पोर्ट्रेट मोड में ली गई तस्वीरों में अधिक क्लैरिटी मिलेगी और HDR में भी क्लैरिटी बढ़ेगी। अपडेट में प्राइमरी रियर कैमरा के ज़ूम मोड में भी सुधार किए गए हैं। इसके अलावा, फ्रंट कैमरा की कलर परफॉरमेंस और क्लैरिटी में भी बदलाव मिलेंगे और मैक्रो photography में भी बेहतर कलर performance मिलेगी।

Changelog में यह भी बताया गया है कि अपडेट सिस्टम स्टेबिलिटी में भी सुधार करेगा। यह RMX1911EX_11_A.13 फर्मवेयर वर्जन लाता है। सभी Realme 5 डिवाइसेज़ को यह अपडेट OTA के ज़रिए क्रम से मिलेगा। अगर कोई क्रिटिकल बग नहीं पाया जाता है तो आने वाले दिनों में रोलआउट पूरा कर दिया जाएगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile