Gold Silver Rates Today, 30 July 2026: लगातार तीसरे दिन लुढ़का सोना, जानें आज का ताज़ा सोने-चांदी का भाव

Gold Silver Rates Today, 30 July 2026: लगातार तीसरे दिन लुढ़का सोना, जानें आज का ताज़ा सोने-चांदी का भाव

Gold Silver Rates Today, 30 July 2026: सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी है। 30 जुलाई 2026 को बाजार खुलने से पहले घरेलू वायदा बाजार और वैश्विक बाजार में अलग-अलग रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। वहीं चांदी के वायदा भाव में हल्की तेजी दर्ज की गई।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज का सोने का भाव

30 जुलाई की सुबह तक MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.19 प्रतिशत यानी 269 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,41,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 4,085.80 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। वहीं, Bullions के मुताबिक सोना 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। Goodreturns के अनुसार 24 कैरेट सोने का रेट 1,43,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

बुधवार का सोने का हाल

दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रहा। वहीं विदेशी बाजार में हाजिर सोना लगभग सपाट रुख के साथ 4,031.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता रहा।

आज का चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी आज हलचल देखने को मिली। MCX पर बाजार खुलने तक चांदी का वायदा भाव 0.03 प्रतिशत यानी 71 रुपये की बढ़त के साथ 2,17,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,17,479 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 58.42 डॉलर प्रति औंस हो गई। Bullions के अनुसार चांदी का भाव 2,18,160 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं Goodreturns के मुताबिक चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

बुधवार का चांदी का भाव

बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के असर से चांदी 500 रुपये महंगी होकर 2,25,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। इससे पहले इसका बंद भाव 2,24,800 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं विदेशी बाजार में हाजिर चांदी की कीमत करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 57.54 डॉलर प्रति औंस रही।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Max vs Oppo Reno 16 vs iQOO 15R: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile