Motorola Edge 70 Max vs Oppo Reno 16 vs iQOO 15R: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max इसी महीने लॉन्च किया है। अगर आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, इसी प्राइस रेंज में हाल ही में लॉन्च हुआ Oppo Reno 16 और iQOO 15R पहले से प्रीमियम सेगमेंट में अपना दबदबा जमाए हुए हैं, जबकि इनके स्पेक्स के बीच कहीं न कहीं बड़ा अंतर देखने को मिलता है। तीनों फोन प्रीमियम डिजाइन, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। हालांकि कुछ फीचर्स के मामले में तीनों फोन्स के बीच कई अहम अंतर हैं, इसलिए आइए तीनों की तुलना करके जानते हैं कि कौन किस पर भारी पड़ता है।
SurveyMotorola Edge 70 Max vs Oppo Reno 16 vs iQOO 15R
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Motorola Edge 70 Max में 6.8-इंच का QHD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा Water Touch फीचर भी दिया गया है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
Oppo Reno 16 में 6.32-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2640 x 1216 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी कॉम्पैक्ट स्क्रीन की वजह से फोन एक हाथ से इस्तेमाल करने में ज्यादा आरामदायक महसूस होता है।

iQOO 15R में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस भी 5000 निट्स तक जाती है। इसके अलावा फोन में 4,320Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया गया है, जो आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Motorola Edge 70 Max में 3nm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,500mm² Vapour Chamber Cooling System दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी इसके लिए 3 साल के Android OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Oppo Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB या 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह कॉन्फिगरेशन रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए पर्याप्त है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह एंड्राइड 16 पर चलता है और इसमें 5 बड़े OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
iQOO 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। गेमिंग और लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक मजबूत विकल्प माना जा सकता है। iQOO 15R भी एंड्राइड 16 से लैस है, लेकिन इसमें 4 एंड्राइड अपडेट के साथ 6 साल के सिक्योरिट पैच मिलेंगे।

कैमरा में किसका दबदबा?
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP Sony LYT-710 सेंसर के साथ आता है, जिसमें OIS का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो 2-in-1 लाइट सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
Oppo Reno 16 काफी दमदार कैमरा सेटअप लेकर आया है। इसके रियर में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह फोन सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।
iQOO 15R इस तुलना में सबसे बड़ी 7,600mAh बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह बैटरी क्षमता के मामले में सबसे आगे नजर आता है।
भारत में कीमत
- भारत में Motorola Edge 70 Max की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है।
- Oppo Reno 16 की शुरुआती कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 61,999 रुपये रखी गई है।
- iQOO 15R को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
