अब नहीं करना होगा Realme 3 Pro की फ़्लैश सेल का इंतज़ार…

HIGHLIGHTS

शुरुआती कीमत Rs 13,999

ऑफलाइन स्टोर्स पर भी किया जा रहा है सेल

फ्लिपकार्ट पर ओपन सेल में उपलब्ध

अब नहीं करना होगा Realme 3 Pro की फ़्लैश सेल का इंतज़ार…

Realme 3 को ओपन सेल में पेश करने के बाद अब रियलमी ने घोषणा कर दी है कि Realme 3 Pro स्मार्टफोन को भी ओपन सेल में पेश किया जाएगा। मोबाइल फोन को अब भारत में फ्लिपकार्ट पर किसी भी समय खरीदा जा सकता है। अब से स्मार्टफोन की फ़्लैश सेल का इंतज़ार नहीं करना होगा। रियलमी ने हाल ही में ऐलान किया था कि अब Realme 3 Pro स्मार्टफोन को 28 मई से देश में मौजूद 8000 ऑफलाइन स्टोर्स द्वारा सेल किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 3 Pro कीमत

Realme 3 Pro को पिछला महीने लॉन्च किया गया था और डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 13,999 है जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 16,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन को कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटनिंग पर्पल कलर के विकल्पों में खरीदा जा सकता है।

Realme 3 Pro स्पेसिफिकेशंस

Realme 3 Pro में आपको 6.3 इंच की ड्यूड्रॉप नौच डिस्प्ले 2340X1080p का FHD+ रेज़ोल्यूशन के साथ मिलती है। डिवाइस को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। रियलमी 3 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 और GPU एड्रेनो 616 के साथ लॉन्च किया गया है, यह चिपसेट X15 मॉडेम के साथ स्मूथ कॉल्स ऑफर करता है और साथ ही 4K HDR प्लेबैक सपोर्ट करता है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए कम्पनी ने हाइपरबूस्ट 2.0 को शामिल किया गया है। बैटरी की बात करें तो रियलमी 3 प्रो में 4045mah की बैटरी मिल रही है जो CABC मोड सपोर्ट करती है जिसके ज़रिए बैटरी लाइफ को 10% तक बढ़ाया जा सकता है।

कम्पनी ने डिवाइस में VOOC 3.0 फ़्लैश चार्ज सपोर्ट करता है और बॉक्स में 20W चार्जर भी दिया गया है। ऑप्टिक्स की बात करें तो Realme 3 Pro के बैक पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि सोनी का IMX519 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.7 है तथा डिवाइस के साथ दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो f/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया गया है।

डिवाइस में मौजूद कैमरा नाईटस्कैप मोड सपोर्ट करता है और साथ ही 960fps स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग के साथ आता है। कैमरा में 4K विडियो रिकॉर्डिंग को शामिल किया गया है और साथ ही यूज़र्स को नया विडियो एडिट फीचर भी मिल रहा है। Realme 3 Pro के फ्रंट पर 25 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। डिवाइस में AI फेशियल अनलॉक भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन ColorOS 6.0 पर काम करता है जो एंड्राइड पाई पर आधारित है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile