2 मई को लॉन्च होने जा रहा Realme 3 का नया वैरिएंट, यहाँ जानें सबकुछ

HIGHLIGHTS

3GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट 2 मई को होगा लॉन्च

नए वैरिएंट की कीमत है 9,999 रुपये

स्मार्टफोन के दो वैरिएंट्स पहले से ही मार्किट में उपलब्ध

2 मई को लॉन्च होने जा रहा Realme 3 का नया वैरिएंट, यहाँ जानें सबकुछ

हाल ही में खबर आयी है कि कंपनी Realme 3 को एक नए वैरिएंट में लॉन्च करने जा रही है। यह नया वैरिएंट बाकी सभी सेल पर उपलबध वैरिएंट्स से अलग नहीं होगा। इस वैरिएंट को कंपनी 9,999 रुपए में Flipkart और Realme website पर ओपन सेल में उपलब्ध करवाएगी। आपको  बता दें कि रियलमी इस बात की आधिकारिक घोषणा भी कर चुका है। 2 मई को इस फ़ोन को कंपनी लॉन्च कर रही है और साथ ही उसी दिन से रात 12 बजे से Realme इस 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को यूज़र्स खरीद सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता दें कि फिलहाल इस स्मार्टफोन के दो वैरिएंट्स को मार्किट में उपलब्ध कराया गया है। इनमें 3GB+32GB और 4GB+64GB वैरिएंट्स शामिल हैं। कीमत की बात करें तो 3GB+32GB की कीमत 8,999 रुपये और 4GB+64GB की कीमत 10,999 रुपये है।

Realme 3 के ये हैं खास स्पेक्स

Realme 3 6.3-inch HD+ (1520×720 pixels) डिस्प्ले के साथ एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 के साथ आता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन MediaTek Helio P70 SoC पर रन करता है। ऑप्टिक्स में डिवाइस ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में आपको 13MP+2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का कैमरा PDAF फास्ट फोकसिंग, नाइटस्केप, हाइब्रिड HDR और पोर्टेट मोड को सपोर्ट करता है। फोन में सेल्फी के लिए 13मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 4,230mAh बैटरी के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। Realme 3 एंड्रॉइड पाई आधारित ColorOS 6.0 के साथ आता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile