Realme 2 Pro स्मार्टफोन को मिला सबसे खास फीचर, देखकर होगी हैरानी

HIGHLIGHTS

Realme 2 Pro स्मार्टफोन को नए लेटेस्ट कलरOS के साथ डार्क मोड और नवम्बर महीने का सिक्यूरिटी पैच मिला है

आपको बता देते हैं कि यह अपडेट यानी Realme 2 Pro स्मार्टफोन को मिला यह अपडेट एक OTA अपडेट के रूप में मिला है

इसके बाद एक साल पुराने इस स्मार्टफोन को कई नए फीचर्स भी मिले हैं

Realme 2 Pro स्मार्टफोन को मिला सबसे खास फीचर, देखकर होगी हैरानी

जैसा कि Xiaomi हमेशा से अपने मोबाइल फोंस के साथ करता आया है, वैसा ही अब Realme भी अपने फोंस के साथ कर रहा है। आपको बता देते हैं कि Realme की ओर से अब अपने स्मार्टफोंस को रेगुलर बेसिस पर अपडेट दिया जाना शुरू कर दिया गया है। अभी हाल ही में कंपनी ने अपने Realme 3 Pro और Realme XT मोबाइल फोंस के लिए डार्क मोड को जारी किया था, ऐसा ही कुछ Realme की ओर से उसके Realme 2 Pro मोबाइल फोन के लिए भी जारी कर दिया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस मोबाइल फोन को लगभग एक साल पहले लॉन्च किया गया था, और इतने पुराने स्मार्टफोन में अब कुछ नए फीचर्स को शामिल कर दिया गया है, इतना ही नहीं इसके अलावा इस मोबाइल फोन को नवम्बर 2019 का सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। इसके अलावा डार्क मोड तो इस स्मार्टफोन को मिला ही है, साथ ही अन्य कुछ नए फीचर्स भी आपको अब इसमें नजर आने वाले हैं। हालाँकि अगर हम चेंजलोग के चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको अब नया डिजाईन वाला नोतिफ़िकतिओन सेण्टर स्टाइल मिलने वाला है। इस अपडेट को OTA के रूप में चरणों में इस स्मार्टफोन को दिया जाने वाला है। 

Realme 2 Pro स्पेसिफिकेशन

Realme 2 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC द्वारा संचालित है और यह ओप्पो के कलर OS के साथ एंड्राइड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में 3,500mAh की बैटरी दी गई है और यह 6.3 इंच की फुल HD+ IPS LCD स्क्रीन से लैस है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है जो कि आजकल ट्रेंडिंग है और साथ ही डिस्प्ले के टॉप पर वॉटर ड्राप नौच भी दिया गया है। स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड स्लॉट के अलावा माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। फोन को चार्ज या डाटा ट्रान्सफर करने के लिए माइक्रो-USB पोर्ट दिया गया है। यह फोन तीन कलर विकल्पों में उपलब्ध हैं जिनमें ब्लैक सी (ब्लैक), आइस लेक (लाइट ब्लू) और ब्लू ओशेन (डार्क ब्लू) कलर शामिल हैं।

Realme 2 Pro कैमरा

कैमरा की बात करें तो रियलमी 2 प्रो में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और डिवाइस में दिया गया सेकंड्री सेंसर डेप्थ-इफ़ेक्ट शॉट्स लेने में समर्थन प्रदान करता है। रियलमी 2 प्रो के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा पेश किया गया है, जो AI आधारित डेप्थ इफ़ेक्ट के ज़रिए पोर्ट्रेट शॉट्स लेने में सक्षम है। इस स्मार्टफोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और साथ ही डिवाइस में फेस अनलॉक फीचर भी शामिल है। यह मोबाइल फ़ोन पिछले महीने लॉन्च हुए Realme 2 का अगला वर्जन है जिसे Rs 8,990 की कीमत में लॉन्च किया गया था।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile