2-4 मई के बीच सस्ते मिलेंगे Realme 2 Pro, Realme U1

HIGHLIGHTS

स्मार्टफोन्स पर मिलेगा 1,000 रुपए का डिस्काउंट

Realme U1 की शुरूआती कीमत है 8,999 रुपए

डिस्काउंट के लिए Realme ने की MobiKwik से साझेदारी

2-4 मई के बीच सस्ते मिलेंगे Realme 2 Pro, Realme U1

Realme ने इस समय MobiKwik से साझेदारी की है जिससे वह अपने स्मार्टफोन्स पर यूज़र्स के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स ले सके। दरअसल कंपनी 2 मई से लेकर 4 मई तक Realme 2 Pro और Realme U1 स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट के साथ सेल पर उपलब्ध करा रही है। अपनी पहली सालगिरह के अवसर पर कंपनी ने इन फ़ोन्स को डिस्काउंट के साथ पेश करने का फैसला लिया है। सेल का आयोजन कंपनी की वेबसाइट, अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन स्टोर पर किया जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 2 Pro को इस सेल के दौरान 10,990 रुपए में बेचा जायेगा जबकि इसकी मार्किट कीमत 11,990 रुपए है। वहीँ Realme U1 को 8,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध कराया जायेगा जबकि इसकी लॉन्च कीमत 9,999 रुपये है।  

सेल में मिलेगा बहुत कुछ

इस सेल में Realme 3 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी पहली बार सेल पर उतारा जाएगा। Realme ने मोबीक्विक यूज़र्स के लिए 15 प्रतिशत का डिस्काउंट भी रखा है। इसके साथ ही इस Realme Anniversary Sale के दौरान लिमिटेड समय के लिए कंपनी 1 रुपये की सुपर डील्स भी आयोजित करेगी। इसमें रियलमी 2 प्रो, Realme Buds और Realme Tech Backpack केवल 1 रुपये में बेचे जाएंगे।

रियलमी की वेबसाइट पर इस सेल के लिए एक अलग वेबपेज लाइव हुआ है जिससे Realme 2 Pro और Realme U1 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे, इसका ज़िक्र है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile