QualPwn बना क्वालकॉम चिपसेट के लिए बड़ा खतरा, अपडेट जारी
एंड्राइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) वेबसाइट ने अगस्त 2019 के लिए सिक्योरिटी बुलेटिन पब्लिश किया है जिसमें दो बड़ी समस्याओं के बारे में बताया है जो क्वालकॉम के प्रोसेसर से एंड्राइड डिवाइसेज़ को नुकसान पहुंचा सकता है। Tencent Blade के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने क्वालकॉम चिपसेट वाले एंड्राइड स्मार्टफोन और टेबलेट यूज़र्स को चेतावनी दी है और यह QualPwn बग है। इस बग की वजह से हैकर्स किसी एंड्राइड डिवाइस पर छेड़छाड़ कर सकता है। हालांकि, ऐसा करने के लिए हैकर और टारगेट का एक ही Wi-Fi नेटवर्क पर कनेक्ट होना ज़रूरी है।
SurveyQualPwn के कारण यूज़र्स का डाटा रिस्क पर है और रिपोर्ट के मुताबिक, WLAN और मॉडेम के साथ हैकर ओवर-दा-एयर छेड़छाड़ कर सकते हैं। इन खामियों को क्वालकॉम और गूगल की एंड्राइड सिक्योरिटी टीम को रिपोर्ट कर दिया गया है और इसके लिए पैच भी जारी कर दिया गया है।
रिसर्चर्स ने कहा, उनका फोकस Google Pixel 2 और Pixel 3 फोंस पर था और टेस्ट के डरूँ सामने आया कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 और 845 चिप वाले डिवाइसेज़ इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं। क्वालकॉम का कहना ही कि हमारे लिए यूज़र्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी सबसे अहम है और OEM की मदद इस समस्या को दूर कर दिया गया है इसलिए हम सभी यूज़र्स को सलाह देंगे कि अपने डिवाइसेज़ को अपडेट करें।
कम्पनी ने अपने आधिकारिक पेज पर इस बग की जानकारी दी और कहा कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855, 845, 730, 710, 675 और अन्य चिपसेट वाले डिवाइसेज़ पर इसका प्रभाव पड़ सकता है इसलिए कम्पनी ने सिक्योरिटी पैच जारी किया है। इन डिवाइसेज़ में प्रीमियम सेगमेंट से लेकर बजट फोंस तक शामिल हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile