POCO X3 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी ऑनलाइन लीक, यहाँ जानिये क्या क्या हुआ है लीक

HIGHLIGHTS

आपको बता देते है कि POXO X3 स्मार्टफोन के बारे में ऑनलाइन जानकारी लीक हुई है

POCO X3 स्मार्टफोन को FCC की लिस्टिंग में देखा गया था

इस लिस्टिंग से सामने आ रहा है कि POCO X3 स्मार्टफोन में एक 5160mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 33W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी

POCO X3 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी ऑनलाइन लीक, यहाँ जानिये क्या क्या हुआ है लीक

अभी तक POCO की ओर से कई स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा चुका है, यह एक स्वतंत्र के ब्रांड के तौर पर भी अपने कई स्मार्टफोंस को भी लॉन्च कर चुका है। अगर हम लेटेस्ट POCO स्मार्टफोन की बात करें तो इस मोबाइल फोन एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर POCO M2 Pro के तौर पर लॉन्च किया गया था। हालाँकि अब ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी जल्द ही अपने एक प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है, इस मोबाइल फोन को POCO X3 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि अभी तक इस फोन के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नही आई है। लेकिन इस मोबाइल फोन के होने के कई सुराग़ इंटरनेट पर मिल रहे हैं। अभी हाल ही में POCO X3 मोबाइल फोन को FCC पोर्टल पर देखा गया था। यहाँ से इस मोबाइल फोन के बारे में काफी जानकारी सामने आई है। 

अगर हम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आपको बता देते है कि इस नए POCO मोबाइल फोन को FCC की लिस्टिंग में देखा गया है। इस मोबाइल फोन के मॉडल नंबर M2007J20CG है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मॉडल नंबर को POCO X3 के तौर पर देखा जा रहा है। इसका कारण यह भी है कि इस मोबाइल फोन पर पोको का ब्रांडिंग बेक पर नजर आ रहा है। इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में एक 64MP का AI सुपर कैमरा होने वाला है। 

इस लिस्टिंग से यह भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 5,160mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 33W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 4G कनेक्टिविटी मिल रही है, इसके अलावा वाई-फाई 5 (ac) और Bluetooth 5।1 का सपोर्ट भी मिल रहा है। 

फोन में एक 64MP का कैमरा, 33W की चार्जिंग स्पीड और एक 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलने वाला है, आपको बता देते है कि इतना ही इसमें आपको स्नेपड्रैगन 765G चिपसेट भी मिलने वाला है। इस डिवाइस के बारे में अभी तक इतना ही सामने आया है, हालाँकि इस डिवाइस के बारे में आने वाले समय में काफी कुछ सामने आने की संभावना है। 

वाया:

नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile