Poco F1 का 128GB वैरिएंट अब केवल Rs 20,999 में

HIGHLIGHTS

डिवाइस का 128GB वैरिएंट मिल रहा है Rs 20,999 में

करीब Rs 2000 की कटौती हुई

पिछले साल अगस्त में हुआ था लॉन्च

Poco F1 का 128GB वैरिएंट अब केवल Rs 20,999 में

Xiaomi के सब-ब्रांड Pocophone के पहले स्मार्टफोन Poco F1 की कीमत में कटौती पाई गई है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस है और इसकी कीमत Rs 20,000 से शुरू होती है। हालांकि, कम्पनी ने डिवाइस की कीमत में कटौती का ऐलान किया है और इस प्राइस कट के बाद डिवाइस के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को नई कीमत में खरीदा जा सकता है। Poco F1 को क अम्प्नी ने पिछले सेल अगस्त में लॉन्च किया था और यह भारत में डिवाइस की कीमत में दूसरी बार कमी की गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi ने अपने Poco F1 स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में करीब Rs 2000 की कटौती की है और अब हैंडसेट को Rs 20,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि, इस समय अमेज़न इंडिया पर Poco F1 का यह वैरिएंट 20,638 रूपये की कीमत में मिल रहा है।

पोको F1 में मौजूद एक हाई-एंड चिपसेट के अलावा अन्य स्पेक्स की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें आपको एक 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह कैमरा AI क्षमता से भी लैस है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। जो क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। 

फोन एक 6.18-इंच की एक FHD+ 18.7:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें एक नौच भी दिया गया है। फोन में आपको एक हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट भी मिल रहे हैं। इसके अलावा यह डिवाइस ड्यूल-VoLTE सपोर्ट से भी लैस है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 SoC और 4,000mAh की बैटरी से लैस है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile