वॉटरड्रॉप नौच के साथ AMOLED डिस्प्ले में आ सकता है Poco F2, रिपोर्ट्स का दावा

HIGHLIGHTS

Poco F2 आ सकता है नौच वाली AMOLED डिस्प्ले के साथ

होगी वॉटरड्रॉप की मौजूदगी

वॉटरड्रॉप नौच के साथ AMOLED डिस्प्ले में आ सकता है Poco F2, रिपोर्ट्स का दावा

जब Xiaomi sub-brand Redmi ने Redmi K20 Pro को भारत में लॉन्च किया तब कहा जा रहा था कि Poco brand के फ़ोन्स को भारत में जगह नहीं मिलेगी। ऐसे में Poco F2 के आने पर भी कई सवाल खड़े हुए। वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स अब दावा कर रहीं हैं कि Poco फ़ोन्स को जारी रखा जायेगा और अपकमिंग पोको फ़ोन Poco F2 हो सकता है। Poco F2 को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है जिसके मुताबिक यह फ़ोन वॉटरड्रॉप नौच के साथ  AMOLED panel में आ सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

91mobiles की आयीं पिछली कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi India ने बताया कि Poco brand भारत में चलता रहेगा। Xiaomi India के Head of Marketing डिपार्टमेंट के Anuj Sharma ने कथित तौर पर फ़ोन्स को भारत में जारी रखने के सपोर्ट में बयान दिया है। वहीँ उन्होंने Poco F2 को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि India Poco की अपनी अलग टीम है। यह Xiaomi India द्वारा नहीं मैनेज किया जाता है।

Anuj Sharma ने यह भी बताया है कि शाओमी केवल Mi और Redmi series को मैनेज करता है। वहीँ पोको शाओमी की केवल सर्विसेस का ही इस्तेमाल करताहै। पोको की अपनी ही प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी है। वहीँ एग्जीक्यूटिव ने Poco 2 smartphone को लेकर किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की है। वहीँ दो लीक्स के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि अपकमिंग Poco 2 AMOLED display और waterdrop notch दिया जा सकता है।

पहला लीक एक टिपस्टर द्वारा Twitter से आया और वहीँ दूसरा लीक SlashLeaks की तरफ से आया है। वहीँ Poco F2 के कथित स्क्रीन गार्ड की तस्वीर को भी लीक में शेयर किया गया था। उम्मीद की जा रही है Poco F2 Qualcomm Snapdragon 855 chipset से लैस हो सकता है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile