फिकॉम एनर्जी 653 स्मार्टफ़ोन लॉन्च, कीमत Rs. 4,999

HIGHLIGHTS

इस स्मार्टफ़ोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लोलीपॉप पर चलता है.

फिकॉम एनर्जी 653 स्मार्टफ़ोन लॉन्च, कीमत Rs. 4,999

मोबाइल निर्माता कंपनी फिकॉम ने अपना नया स्मार्टफ़ोन एनर्जी 653 बाज़ार में लॉन्च किया है. कंपनी ने इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 4,999 रखी है. यह एक 4G स्मार्टफ़ोन है. यह स्मार्टफ़ोन एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन शोपिंग साइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×720पिक्सल है. इसके साथ ही यह स्मार्टफ़ोन 1.1GHz क्वाडकोर प्रोसेसर और 1GB रैम से लैस है. इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है.

इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लोलीपॉप पर चलता है.

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 4G LTE, ब्लूटूथ और वाई-फाई फीचर्स मौजूद हैं. इस स्मार्टफ़ोन में 2,300mAh की बैटरी मौजूद है, जो कि कंपनी के अनुसार 7 घंटे का टॉकटाइम और 250 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है.

इमेज सोर्स

अमेज़न पर Rs.4999 में फिकॉम एनर्जी 653 खरीदें

Digit NewsDesk

Digit NewsDesk

Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo