इस स्मार्टफ़ोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. फोन डीडो ओएस पर रन करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है.
पेप्सी ने अपना पहला एंड्राइड स्मार्टफ़ोन P1 लॉन्च किया है. कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफ़ोन को चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध होने की संभावना है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि, पेप्सी P1 फोन में पेप्सी की सिर्फ ब्रांडिंग है जबकि इस हैंडसेट का निर्माण स्कूबी कम्यूनिकेशन इक्यूपमेंट कंपनी ने की है. इस फोन को दो संस्करण में लॉन्च किया गया है. इसका स्टैंडर्ड संस्करण का नाम पेप्सी P1 दिया गया है जबकि चीनी यूनिकॉम संस्करण जो FDD—LTE सपोर्ट के साथ है उसे P1S कहा गया है.
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें .5-इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. इस स्मार्टफ़ोन की डिसप्ले 2.5D कर्व ग्लास तकनीक से लैस है जो बेहतर टच के साथ इसे सुरक्षित रखने में भी सक्षम है. इसके साथ इसमें मीडियाटेक MT6592 चिपसेट, 64बिट्स का ओक्टाकोर प्रोसेसर और 2GB की रैम दी गई है. यह स्मार्टफ़ोन 16GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. फोन डीडो ओएस पर रन करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है. इस स्मार्टफ़ोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है.
इस स्मार्टफ़ोन को एल्यूमिनियम यूनीबॉडी में पेश किए गए है, साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. दोहरा सिम आधारित इस फोन में दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां स्लॉट में आप सिम या माइक्रोएसडी कार्ड दोनों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं. पेप्सी P1 ब्लू, गोल्ड और सिल्वर सहित तीन रंगों में उपलब्ध है.