OPPO ने शोकेस की वाटरफॉल स्क्रीन जो आती है 88-डिग्री कर्व्ड एजेस के साथ

OPPO ने शोकेस की वाटरफॉल स्क्रीन जो आती है 88-डिग्री कर्व्ड एजेस के साथ

हम सभी जानते हैं कि Oppo अपने एक अंड-डिस्प्ले कैमरा तकनीकी से लैस स्मार्टफोन को जल्द ही यानी आने वाले समय में लॉन्च कर सकता है. यह कंपनी का एक आगामी फ्लैगशिप मोबाइल फोन होने वाला है. इसके अलावा एक नए प्रोटोटाइप की अगर चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Oppo एक नई बेजल-लेस स्मार्टफोन प्रोटोटाइप को लेकर तैयार है, जिसे वाटरफॉल स्क्रीन का नाम दिया जा रहा है. इस प्रोटोटाइप को अगर देखें तो आपको बता देते हैं कि इस स्क्रीन को आप 88-डिग्री कर्व्ड साइड मिलने वाले हैं, जो आपको हायर स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलने वाला है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि इस प्रोटोटाइप को देखकर ऐसा लग रहा है, जो सामने आया है कि इसमें आपको फ्रंट कैमरा नजर नहीं आ रहा है, इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक का फाइनल वर्जन नहीं लग रहा है, ऐसा भी हो सकता है कि इसका फाइनल वर्जन जल्द ही आ जाए. ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह नई तकनीकी आपको OPPO Find X की दूसरी पीढ़ी में मिलने वाला है, इस मोबाइल फोन को इसी साल सितम्बर में बर्लिन में होने वाले IFA में पेश किया जा सकता है. 

ऐसा भी समाने आ रहा है कि इस तकनीकी के माध्यम से आपको बहुत अधिक एक्सट्रीम कर्व्स मिलने वले हैं, जो आपके फोन की स्क्रीन को एक अलग ही रूप देने वाले हैं, और यह बेजल-लेस स्मार्टफोंस की एक नई परिभाषा को भी लिखने वाली है. इस तरह की तकनीकी को जल्द ही मेनस्ट्रीम में भी लाया जा सकता है. 

इन तस्वीरों को जो इस प्रोटोटाइप को लेकर सामने आ रही हैं, इन्हें कंपनी के VP Brian Shen के माध्यम से उनके पर्सनल अकाउंट यानी पर्सनल वेइबो अकाउंट के माध्यम से शेयर की गई हैं. हालाँकि इसके बाद ही कई अन्य ब्लॉगर्स ने भी इस तकनीकी की हैंड्स-ऑन तस्वीरों को इंटरनेट पर सबसे सामने रखा है, मात्र तसवीरें ही नहीं बल्कि विडियो भी सामने ए हैं. 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile