इस दिन भारत में लॉन्च हो सकता है 10X Zoom Edition Oppo Reno

इस दिन भारत में लॉन्च हो सकता है 10X Zoom Edition Oppo Reno
HIGHLIGHTS

डिवाइस में हो सकता है shark-fin-shaped pop-up selfie module

28 मई को भारत में आ सकता है Oppo Reno

10x lossless zoom camera tech से लैस है डिवाइस

Oppo ने पहले ही अपने लेटेस्ट Reno series को Europe में लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है की इस डिवाइस का स्टैण्डर्ड  वर्ज़न 10 मई को France, The Netherlands, Italy, Spain और Poland में सेल के लिए तैयार है। वहीँ अब हाल ही में यह रिपोर्ट आयी है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo Reno और Reno 10X Zoom Edition फ़ोन्स को भारत में लाने वाली है। इसके साथ ही इस बात का खुलासा 91mobiles की रिपोर्ट ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिवाइस को भारत में 28 मई को लॉन्च किया जा सकता है।

ये हैं Oppo Reno, Reno 10X Zoom Edition के स्पेक्स

स्पेक्स की बात करें तो 10X Zoom Edition Reno Qualcomm के top-notch Snapdragon 855 chipset से लैस हो सकता है। वहीँ स्टैण्डर्ड Reno version Snapdragon 710 SoC के साथ आ सकता है। इसके साथ ही डिज़ाइन में डिवाइस shark-fin-shaped pop-up selfie module के साथ आ सकता है। Oppo Reno का फ्लैगशिप वर्ज़न कंपनी का ऐसा पहला स्मार्टफोन है जो यूज़र्स को 10x lossless zoom कैमरा टेक ऑफर कर रहा है और इस बात का खुलासा Mobile World Congress (MWC) 2019 में पहली ही किया जा चुका था।

ऑप्टिक्स में 10X Zoom Edition Reno ट्रिपल कैमरा से लैस हो सकता है जिनमें 48-megapixel, 8-megapixel और 13megapixel sensor आ सकता यही। इसके साथ ही इसमें यूज़र्स के लिए 16-megapixel shooter wedge-shaped pop-up module के साथ दिया जा सकता है। वहीँ Reno का स्टैण्डर्ड वैरिएंट 48-megapixel, 5-megapixel camera setup का साथ आता है जिसमें आपको SuperClear night mode भी मिलता है।  इसके साथ ही 16-megapixel का स्नैपर भी मिलता है।

Oppo Reno 10x Zoom Edition में आपको 6.55-inch full HD+ AMOLED display 93.1%स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ मिलती है। इसमें Gorilla Glass 6 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। यह डिवाइस in-display fingerprint स्कैनर के साथ 4,065mAh battery के साथ आता है जो VOOC 3.0 fast charging को सपोर्ट करता है। स्टोरेज में आपको 6GB RAM/128GB, 6GB/256GB और 8GB/256GB स्टोरेज मिलता है।

डिवाइस ColorOS 6 पर रन करता है। इसमें आपको 3.5mm ऑडियो जैक, Game Boost 2.0 मिलता है। वहीँ Oppo Reno में आपको 6.4-inch OLED डिस्प्ले Gorilla Glass 6 प्रोटेक्शन के साथ मिलती है। डिवाइस 6GB RAM/128GB, 6GB/256GB, और 8GB/256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ आता है। इसमें 3,765mAh बैटरी VOOC 3.0 सपोर्ट के साथ दी गयी। साथ ही डिवाइस ColorOS 6, Dolby Atmos, के साथ Game Boost 2.0 सपोर्ट करता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo