Oppo Reno आज भारत में होने वाला है लॉन्च, जानिये कीमत, स्पेसिफिकेशन और लाइव स्ट्रीम

Oppo Reno आज भारत में होने वाला है लॉन्च, जानिये कीमत, स्पेसिफिकेशन और लाइव स्ट्रीम

Oppo की ओर से आज भारत में उसके Oppo Reno मोबाइल फ़ोन को लॉन्च किया जा सकता है, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के लिए लाइव इवेंट आज नई दिल्ली में होने वाला है। इसके अलावा इस इवेंट में कंपनी के दोनों ही Reno सीरीज के मोबाइल फोंस को लॉन्च किये जाने की खबर सामने आ रही है, आपको बात देते हैं कि इस इवेंट में कंपनी की ओर से Oppo Reno 10X Zoom और Oppo Reno दोनों ही फोंस लॉन्च किये जा सकते हैं। इस सीरीज को खासतौर पर भारत के युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इन्हें अफोर्डेबल कीमत में लॉन्च किये जाने के आसार हैं। इन मोबाइल फोंस को ऑल-ग्लास डिजाईन, नौचलेस डिस्प्ले और शार्क फिन पॉप-अप कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलवा इन फोंस में आपको अन्य बहुत कुछ मिलने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo Reno मोबाइल फोंस के भारत में लॉन्च को लेकर भी ऐसा सामने आ रहा है कि आप इसे लाइव देख सकते हैं। इसका मतलब है कि कंपनी की ओर से इस सीरीज के लॉन्च को आपको लाइव स्ट्रीम के माध्यम से दिखाया जाने वाला है। यह लाइव स्ट्रीम 1:00PM पर शुरू होने वाली है, इसके अलावा इसी इवेंट के दौरान इन स्मार्टफोंस के बारे में सबकुछ सामने आने वाला है। 

Oppo Reno भारत में क्या होने वाली है कीमत?

Oppo Reno सीरीज को पिछले महीने में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। आपको बता देते हैं कि Oppo Reno 10X Zoom एडिशन मोबाइल फोन को स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था, इसके अलवा इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत यानी इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को कंपनी की ओर से CNY 3,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलवा इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट को कम्पनी की ओर से CNY 4,799 के कीमत में लॉन्च किया जा चुका है। इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन को भारत में Rs 40,000 से Rs 50,000 के बीच की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

हालाँकि अगर हम Oppo Reno मोबाइल फोन की चर्चा करें तो यह एक मिड-रेंज मोबाइल फोन है, इसे स्नेपड्रैगन 710 के साथ लॉन्च किया गया है, और इसकी कीमत चीन में CNY 2,999 है, यानी इसे भारत में लगभग Rs 30,000 की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि असल कीमत का पता आज आपको लग ही जाने वाला है। 

Oppo Reno standard edition स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर कोई नौच नहीं दिया गया है और यह फुल HD+ रेज़ोल्यूशन और 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करती है।
यह स्टैण्डर्ड एडिशन स्नैपड्रैगन 710 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB/128GB, 6GB/256GB और 8GB/256GB वैरिएंट्स में खरीदा जा सकता है, साथ ही इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा बढ़ा भी सकते हैं। 
स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और 48MP का यह कैमरा Sony IMX586 सेंसर का उपयोग करता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 3700mAh की बैटरी मौजूद है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

Oppo Reno 10X zoom edition स्पेसिफिकेशंस 

10X zoom edition में 6.65 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो HDR 10+ कॉन्टेंट सपोर्ट करती है और यह एडिशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB/128GB, 6GB/256GB और 8GB/256GB वैरिएंट्स में उतारा गया है।

जहां तक कैमरा की बात है, डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल सेंसर है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है और तीसरा 13 मेगापिक्सल का सेंसर है जो 10X lossless ज़ूम टेक्नोलॉजी के साथ आता है। डिवाइस के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 10X ज़ूम एडिशन 4065mAh बैटरी से लैस है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile