Oppo Reno सीरीज़ का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

सीरीज़ का होगा तीसरा फोन

इस महीने हो सकता है लॉन्च

Oppo Reno सीरीज़ का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च

Oppo जल्द अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन रेनो सीरीज़ का नया मॉडल भारत में लॉन्च करने वाला है। The Mobile Indian की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की कीमत करीब Rs 35,000 रखी जा सकती है। Oppo Reno 10X Zoom और OPPO Reno स्मार्टफोंस को कंपनी ने मई में भारत में लॉन्च किया था। ओप्पो रेनो स्मार्टफ़ोन्स की भारत में शुरूआती कीमत 32,990 रुपए है जिसमें आपको बेस वैरिएंट 8GB RAM/128GB स्टोरेज के साथ मिलता है। डिवाइस का स्टैण्डर्ड वैरिएंट एक ही वैरिएंट में Jet Black color में आता है और यह आपको Amazon पर उपलब्ध मिलेगा। वहीँ Reno 10x Zoom की शुरूआती कीमत 39,990 रुपए है जिसमें आपको 6GB RAM/128GB स्टोरेज मिलता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo Reno 10X zoom edition स्पेकिफिकेशंस

Oppo Reno 10X zoom edition में 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो HDR 10+ कॉन्टेंट सपोर्ट करती है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.1 प्रतिशत है। डिवाइस के फ्रंट पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस को ओशन ग्रीन और जेट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है यह एडिशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB/128GBऔर 8GB/256GB वैरिएंट्स में उतारा गया है।

जहां तक कैमरा की बात है, डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर है जो सोनी का IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.7 है वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है और तीसरा 13 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस है। कैमरा को कम्पनी ने 10X हाइब्रिड ज़ूम तकनीक के साथ उतारा है और यह OIS, अल्ट्रा नाईट मोड 2.0 जैसे फीचर्स से लैस है। डिवाइस के फ्रंट पर 16MP शार्क-फिन राइजिंग कैमरा दिया गया है जो इसे नया लुक देता है।

डिवाइस में 4065mAh बैटरी से लैस है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में हाइपर बूस्ट 2.0 को शामिल किया गया है जो गेम, एप्प और सिस्टम को बूस्ट करता है। OS की बात करें तो डिवाइस कलर OS 6.0 पर काम करता है।

Oppo Reno स्पेकिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर कोई नौच नहीं दिया गया है और यह फुल HD+ रेज़ोल्यूशन और 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करती है। यह स्टैण्डर्ड एडिशन स्नैपड्रैगन 710 SoC द्वारा संचालित है। स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 32,990 रूपये रखी गई है।स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और 48MP का यह कैमरा Sony IMX586 सेंसर का उपयोग करता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का शार्क-फिन राइजिंग सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 3765mAh की बैटरी मौजूद है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में हाइपर बूस्ट 2.0 को शामिल किया गया है जो गेम, एप्प और सिस्टम को बूस्ट करता है। OS की बात करें तो डिवाइस कलर OS 6.0 पर काम करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile