64MP कैमरा वाला Oppo Reno S इसी साल दिसम्बर में किया जा सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Oppo Reno S स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आई है, आपको बता देते हैं कि सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को दिसम्बर में लॉन्च किया जा सकता है

इसके लावा इस मोबाइल फोन में आपको 65W की सुपर VOOC 2.0 फ़ास्ट चार्जिंग मिलने वाली है

इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 64MP कैमरा भी मिलने वाला है

64MP कैमरा वाला Oppo Reno S इसी साल दिसम्बर में किया जा सकता है लॉन्च

Oppo अपनी Reno सीरीज में भारत में एक नए मोबाइल फोन लॉन्च कर सकती है। इस मोबाइल फोन को Oppo Reno S के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, इस मोबाइल फोन में भी आपको Redmi Note 8 Pro और Realme XT की तरह ही 64MP कैमरा होने वाला है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को भारत में दिसम्बर महीने के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर देख सकते हैं। भारत में यह मोबाइल फोन Oppo Reno की ही पीढ़ी का नया मोबाइल फोन होगा। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर हम एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है, और इसकी कीमत Rs 40,000 के ऊपर होने के आसार हैं। इसके लावा इसमें आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में आपको 65W की सुपर VOOC 2.0 फ़ास्ट चार्जिंग मिलने वाली है। ऐसा ही स्पेक्स के साथ Oppo Reno Ace को भी लॉन्च किया जा चुका है, हालाँकि इन दोनों ही स्मार्टफोंस में कैमरा के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलने वाला है। 

Oppo Reno Ace की अगर बात करें तो Weibo पोस्ट से यह भी पता चला है कि Oppo Reno Ace Gundam Edition को 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लाया जाएगा और डिवाइस के बैक पर कुल चार कैमरा मिलेंगे। फोन को डुअल WiFi सपोर्ट मिलेगा। Weibo पर Shen ने बताया है कि, Reno Ace को 18W PD के साथ 18W क्विक चार्ज और 20W VOOC फ़्लैश चार्ज सपोर्ट भी दिया जाएगा। पिछली रिपोर्ट में डिवाइस में 65W चार्जिंग सपोर्ट का पता चला था।

इसके अलावा, Shen ने यह भी खुलासा किया है कि Oppo Reno Ace डुअल स्पीकर सेटअप के साथ आएगा जो मूवी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। पिछले लीक से पता चला है कि Oppo Reno Ace को क्वैड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा जिसमें 48 मेगापिक्सल, 13 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा। स्मार्टफोन का मेजरमेंट 161.0×75.7×8.7mm और वज़न 200 ग्राम होगा। Phone में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसे फुल HD+ रेज़ोल्यूशन मिलेगा। Oppo Reno Ace को 4,000mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile