18 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी ओप्पो रेनो की 5G सीरीज़, मिलेगा 64MP क्वाड कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

HIGHLIGHTS

OPPO Reno5 Pro 5G के साथ ही OPPO Reno5 का 4G वेरिएंट भी होगा लॉन्च

18 जनवरी को ओप्पो के नए 5G फोंस लेंगे एंट्री

स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा संचालित है Reno 5 Pro 5G

18 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी ओप्पो रेनो की 5G सीरीज़, मिलेगा 64MP क्वाड कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

Oppo ने 2020 के आखिर में रेनो सीरीज़ की नई जनरेशन को पेश किया था। सीरीज़ में OPPO Reno 5 और OPPO Reno 5 Pro फोंस शामिल थे। इन फोंस को चीन के बाज़ार में खरीदा जा सकता है। सीरीज़ में दो 5G फोंस मौजूद हैं जिसे अब 18 जनवरी को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि मोटोरोला भी अपने सस्ते 5G फोन पर काम कर रहा है जिसे 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo India 18 जनवरी को भारत में इवेंट आयोजित करेगी जिसमें रेनो 5 सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इवेंट 18 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे शुरू किया जाएगा जिसे कंपनी अपने सोश्ल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगी। OPPO Reno5 Pro 5G के साथ ही OPPO Reno5 का 4G वेरिएंट भी इस दिन पेश किया जा सकता है।

Reno 5 Pro 5G स्पेक्स

Reno 5 Pro 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा संचालित है और यह एंडरोइड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट द्वारा संचालित है। Reno 5 Pro 5G की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स बेस मॉडल Oppo Reno 5 जैसी हैं। दोनों स्मार्टफोंस ओरोरा ब्लू, मूनलाइट नाइट और स्टेरी नाइट रंगों में उपलब्ध हैं।

Reno 5 Pro 5G और Reno 5 स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। फोन के बैक पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए दोनों डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

चीन में Oppo Reno 5 5G के बेस मॉडल की कीमत CNY 2,699 (लगभग Rs 30,350) रखी गई है जबकि Oppo Reno 5 Pro 5G के बेस मॉडल की कीमत CNY 3,399 (लगभग Rs 38,221) रखी गई है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile