Oppo Reno 5 5G और Oppo Reno 5 Pro 5G 12GB रैम तथा 4,300mAh बैटरी के साथ हुए लॉन्च

HIGHLIGHTS

Oppo Reno 5 5G हुआ लॉन्च

12GB रैम के साथ लॉन्च हुए Oppo Reno 5 5G और Oppo Reno 5 Pro 5G

ओप्पो की Reno 5 सीरीज़ के अंदर लॉन्च हुए दो नए फोंस

Oppo Reno 5 5G और Oppo Reno 5 Pro 5G 12GB रैम तथा 4,300mAh बैटरी के साथ हुए लॉन्च

Oppo Reno 5 5G और Oppo Reno 5 Pro 5G को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। ये स्मार्टफोंस लेटेस्ट Oppo Reno 5 सीरीज़ के अंदर आए हैं। दोनों डिवाइस को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है। Reno 5 5G और Reno 5 Pro 5G में 4,300 mAh की बैटरी दी गई है। फोंस को सुपर VOOC 2.0 चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo Reno 5 5G Specs

Oppo Reno 5 5G बेस मॉडल है जिसमें 6.43 इंच की HD+ OLED स्क्रीन मिल रही है और इसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 410ppi है। Oppo Reno 5 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा संचालित है। डिवाइस में फेस अनलॉक सपोर्ट और फिंगरप्रिंट अनलॉक भी दिया गया है।

ड्यूल सिम फोन एंडरोइड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। कनैक्टिविटी के लिए Reno 5 5G में Wi-Fi 5 (802.11 ac), ब्लुटूथ 5.1, USB टाइप-C और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। स्मार्टफोन को फिंगरप्रिंट अनलॉक और फेस अनलॉक भी दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो Oppo Reno 5 5G में क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेन्सर, 8एमपी का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP मैक्रो और 2MP पोर्टरेट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.4 है।  

Oppo Reno 5 Pro 5G Specs

Reno 5 Pro 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा संचालित है और यह एंडरोइड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट द्वारा संचालित है।

Reno 5 Pro 5G की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स बेस मॉडल Oppo Reno 5 जैसी हैं।

Oppo Reno 5 5G के बेस मॉडल की कीमत CNY 2,699 (लगभग Rs 30,350) रखी गई है जबकि Oppo Reno 5 Pro 5G के बेस मॉडल की कीमत CNY 3,399 (लगभग Rs 38,221) रखी गई है।

दोनों स्मार्टफोंस ओरोरा ब्लू, मूनलाइट नाइट और स्टेरी नाइट रंगों में उपलब्ध हैं।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo