क्वाड-कैमरा सेटअप और 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हुए OPPO के धमाकेदार फोन्स, जानें कीमत व अन्य फीचर्स

HIGHLIGHTS

OPPO ने चीन के बाजार में अपने दो नए 5G फोंस को लॉन्च कर दिया है

इन 5G फोन्स को OPPO Reno 5 5G और OPPO Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोंस के नाम से लॉन्च किया गया है

हालाँकि OPPO Reno 5 Pro+ 5G को भी इस इवेंट में दिखा दिया गया है, हालाँकि यह अभी लॉन्च नहीं हुआ है

क्वाड-कैमरा सेटअप और 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हुए OPPO के धमाकेदार फोन्स, जानें कीमत व अन्य फीचर्स

OPPO की ओर से OPPO Reno 5 5G और OPPO Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोंस को लॉन्च कर दिया है, हालाँकि इस मोबाइल फोन यानी नई OPPO 5G सीरीज को मात्र चीन के बाजार में ही अभी के लिए लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज में आपको धमाकेदार स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर्स मिल रहे है। जैसे इन स्मार्टफोंस में आपको ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहे हैं, इसके अलावा फोंस में आपको क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहे हैं। हालाँकि इतने पर ही बात ख़त्म नहीं होती है। आपको इन 5G OPPO Phones में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। हालाँकि इन दो फोंस के लॉन्च के अलावा OPPO की ओर से एक नए वैरिएंट यानी OPPO Reno 5 Pro+ 5G को लेकर भी जानकारी दी है। इस सीरीज यह सबसे टॉप पर रहने वाला स्मार्टफोन होने वाला है। कंपनी के मोबाइल फोन के एक आधिकारिक लुक को भी दिखाया है, जिसमें नजर आ रहा है कि यह एक चार कैमरा के साथ आने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OPPO Reno 5 5G और OPPO Reno 5 Pro 5G का प्राइस

OPPO Reno 5 5G की कीमत CNY 2,699 यानी लगभग Rs 30,400 के आसपास है, यह कीमत इस 5G ओपो मोबाइल फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके अलावा अगर आप OPPO Reno 5 5G स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आपको लगभग CNY 2,999 यानी लगभग Rs 33,700 अदा करने होंगे। इस मोबाइल फोन को आप तीन अलग अलग रंगों में खरीद सकते हैं। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को औरोरा ब्लू, मूनलाइट नाईट और स्टारी नाईट रंगों में ले सकते हैं। 

इसके अलावा अगर हम OPPO Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन की बात करें तो इसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आपको CNY 3,399 यानी लगभग Rs 38,200 में ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप OPPO Reno 5 Pro 5G मोबाइल फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को लेते हैं तो आपको बता देते है कि इसके लिए आपको लगभग CNY 3,799 यानी लगभग Rs 42,700 देने होंगे। यह मोबाइल फोन भी आपको उन्हीं तीन रंगों में मिलने वाला है। दोनों ही फोंस को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, हालाँकि यह सेल के लिए 18 दिसम्बर को आने वाले हैं। आपको बता देते है कि अभी तक इन दोनों ही फोंस के अंतरराष्ट्रीय बाजार के अलावा भारत में लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

OPPO Reno 5 5G स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

OPPO Reno 5 5G मोबाइल फोन में एक 6.43-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले मिल रही है, इसे अलावा फोन में आपको स्नेपड्रैगन 765G प्रोसेसर भी मिल रहा है, हालाँकि फोन में आपको 12GB तक की रैम भी मिल रही है। अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि OPPO Reno 5 5G मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें आपको एक 64MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी मिल रहा है, फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है, हालाँकि आखिरी कैमरा के तौर पर आपको एक 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 32MP का सेंसर कैमरा भी मिल रहा है।

इसके अलावा आपको बता देते है कि OPPO Reno 5 5G मोबाइल फोन में आपको 256GB तक की स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप बढ़ा नहीं सकते हैं, अर्थात् आपको कोई भी माइक्रोएसडी कार्ड की सपोर्ट मिल रही है। फोन में आपको एक 4300mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 65W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है, फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। 

OPPO Reno 5 Pro 5G के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

अगर हम OPPO Reno 5 Pro 5G की बात करते हैं तो हमें यहाँ पता चलता है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.55-इंच की HD+ OLED डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर मिल रहा है, इस मोबाइल फोन में भी आपको 12GB तक की रैम मिल रही है। 

कैमरा आदि के बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको यानी OPPO Reno 5 Pro 5G में आपको वही कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो हमने पिछले फोन में देखा है। अर्थात् दोनों ही फ्रंट और बेक कैमरा इसमें भी वही हैं। इसके अलावा फोन में OPPO Reno 5 Pro 5G में आपको 256GB तक की स्टोरेज मिल रही है। इसे भी आप बढ़ा नहीं सकते हैं। 

फोन में यानी OPPO Reno 5 Pro 5G में आपको एक 4350mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 65W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। 

OPPO Reno 5 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर 

हालाँकि OPPO Reno 5 Pro+ 5G स्मार्टफोन को इन ऊपर बताये गए मोबाइल फोंस के साथ लॉन्च नहीं किया गया है, हालाँकि इस मोबाइल फोन का एक फर्स्ट लुक जरुर सामने आया है, जिसमें यह चार कैमरा के साथ सामने आया है, इसके अलावा इसमें आपको स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल सकता है, हालाँकि इतना ही इस मोबाइल फोन में आपको 65W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलने वाली है। इस मोबाइल फोन को यानी OPPO Reno 5 Pro+ 5G को 24 दिसम्बर को उपलब्ध करा दिया जा सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile