OPPO Reno 3 Pro भारत में लॉन्च, 64MP का क्वाड-कैमरा और Super AMOLED डिस्प्ले से लैस

HIGHLIGHTS

भारत में OPPO Reno 3 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत Rs 29,990 है

इसके अलावा फोन में आपको 64MP का क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है

इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 44MP का ड्यूल पंच होल फ्रंट कैमरा मिल रहा है

OPPO Reno 3 Pro भारत में लॉन्च, 64MP का क्वाड-कैमरा और Super AMOLED डिस्प्ले से लैस

OPPO ने अपनी तीसरी पीढ़ी का Reno स्मार्टफोन  भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, जिसका नाम OPPO Reno 3 Pro है। डिवाइस Reno 2 का उत्तराधिकारी यानी इसी स्मार्टफोन की पीढ़ी का नया मोबाइल फोन है, जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था। OPPO Reno 3 Pro स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको Rs 29,990 देने होंगे, इसके अलावा अगर आप इसका अन्य मॉडल यानी  8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए लगभग Rs 32,990 देने होंगे। इस डिवाइस को 6 मार्च, 2020 से ऑरेल ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Reno 3 Pro को सभी OPPO स्टोर्स और रिटेल आउटलेट्स के साथ-साथ फ्लिपकार्ट, अमेज़न, स्नैपडील और टाटा क्लीक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने Oppo Enco फ्री ट्रू वायरलेस हेडफोन भी इसके साथ ही लॉन्च किया है। Reno 3 Pro की खरीद पर कंपनी इस हेडफोन पर 2000 रुपये की छूट दे रही है। ओप्पो रेनो 3 प्रो की प्रमुख विशेषताओं में 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप, 6.4-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और 44MP डुअल फ्रंट कैमरा शामिल हैं।

OPPO Reno 3 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 

Oppo Reno3 Pro एक ड्यूल पंच होल वाले कैमरे के साथ 6.4 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। यह 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 91.5 स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। यह 175 ग्राम के सबसे हल्के रेनो स्मार्टफोन में से एक है, इसके प्लास्टिक बिल्ड के कारण और यह पॉप-अप कैमरा तंत्र को ज्यादा बेहतर बना सका है।

यह मीडियाटेक हेलियो P95 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, अपने पूर्ववर्तियों के विपरीत जो सभी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर द्वारा संचालित थे। सुरक्षा के लिए, डिवाइस एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि स्क्रीन के चालू होने पर और डिस्प्ले बंद होने पर 358ms के भीतर डिवाइस को 334ms के भीतर अनलॉक कर दिया जाता है।

यह डिवाइस 8GB रैम के साथ-साथ 128GB / 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, फोन में आपको एक डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है। यह Google के एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी के अपने ColorOS 7 स्किन के साथ चलाता है। यह सब अपनी 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक के लिए समर्थन के साथ 4,025mAh की बैटरी द्वारा समर्थित है।

कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 13MP टेलीफोटो लेंस, 8MP अल्ट्रावाइड-एंगल लेंस और 2MP मोनोक्रोम लेंस के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर है। रियर कैमरा 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है। सामने की तरफ, इसमें सेल्फी लेने के लिए 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 44MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित पिल-शेप कट-आउट में स्थित है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile