Oppo Reno 3A स्नैपड्रैगन 665 SoC और 48MP क्वाड रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च

HIGHLIGHTS

39,800 Yen (लगभग Rs 28,152) में लॉन्च हुआ Reno 3A

जापान में लॉन्च हुआ नया फोन

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रॉसेसर द्वारा है संचालित

Oppo Reno 3A स्नैपड्रैगन 665 SoC और 48MP क्वाड रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च

Oppo ने अपनी Reno सीरीज़ के तहत जापान में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे OPPO Reno 3A नाम दिया गया है। स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,800 Yen (लगभग Rs 28,152) रखी गई है। फोन को ग्रेडिएंट व्हाइट और ब्लैक कलर में उतारा गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo Reno 3A में 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आई है और इसके टॉप पर ड्यूड्रॉप नौच दिया गया है। डिस्प्ले को 1080 x 2400 पिक्सल का रेज़ोल्यूशन और 89.9 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रॉसेसर दिया गया है और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकता है।

Oppo Reno 3A स्मार्टफोन Android 10 OS पर आधारित ColorOS 7.1 पर काम करता है। डिवाइस में 4,025mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट सेन्सर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Oppo Reno 3A में रेकटंगुलर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा डिवाइस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है और इसका अपर्चर f/2.25 है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके अलावा, फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Oppo Reno 3A का मेजरमेंट 161 x 74 x 8.2mm है और इसका वज़न 175 ग्राम है। फोन को IP68 रेटिंग दी गई है जो इसे डस्टप्रुफ और वॉटर-रेसिस्टेंट बनाता है। कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS, NFC, USB-C और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile