पॉप-अप कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस Oppo K3 आज होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

पॉप-अप सेल्फी कैमरा से है लैस

फोन में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है खासियत

पॉप-अप कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस Oppo K3 आज होगा लॉन्च

Oppo K3 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है और यह लॉन्च इवेंट शाम 6 बजे शुरू होगा। आपको बता दें कि फोन को पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है और यह डिवाइस डुअल कैमरा, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। भारत में डिवाइस को पर्पल और ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo K3 का लॉन्च इवेंट शाम 6 बजे शुरू होगा और डिवाइस की कीमत और उपलब्धता का उसी समय खुलासा होगा। Oppo K3 को अमेज़न इंडिया और ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर सेल किया जाएगा। कम्पनी ने ई-कॉमर्स साइट पर डेडिकेटेड पेज भी तैयार किया है जिसमें फोन के की-फीचर्स को बताया गया है। 

Oppo K3 की कीमत का अभी पता नहीं चला है लेकिन अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि डिवाइस को चीन की कीमत के आसपास ही लॉन्च किया जाएगा। याद दिला दें, Oppo K3 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को चीन में CNY 1,599 (लगभग Rs 16,100) की कीमत में लॉन्च किया गया था जो कि डिवाइस का बेस वैरिएंट है। इसके अलवा फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट CNY 1,899 (लगभग Rs 19,100) तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट CNY 2,299 (लगभग Rs 23,200) में लॉन्च किया गया है।

चीन में Oppo K3 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। स्मार्टफोन को 2.2GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और एड्रेनो 616 GPU के साथ पेयर किया गया है। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 3,765mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्राइड पाई पर आधारित लेटेस्ट ColorOS 6.0 UI पर काम करता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में डॉल्बी एटमोस सपोर्ट, डुअल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.0, USB-C, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। डिवाइस का वज़न 191 ग्राम है। उम्मीज है कि भारत में भी इन्हीं स्पेक्स के साथ डिवाइस को पेश किया जा सके।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile