23 मई को लॉन्च से पहले ही सामने आयीं Oppo K3 से जुड़ीं ये खास बातें
Oppo K1 की ही अगली पढ़ी का मोबाइल फ़ोन है Oppo K3
23 मई को चीन में लॉन्च हो रहा है Oppo K3
लगभग 20,200 रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है Oppo K3
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo जल्द ही अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo K3 को 23 मई को चीन में लॉन्च कर रही है। स्मार्टफोन Oppo K3, Oppo K1 की ही अगली पढ़ी का मोबाइल फ़ोन है। जहाँ लॉन्च करीब है वहीँ Oppo K3 को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ रहीं हैं। हाल ही में Oppo K3 को लेकर कुछ रिपोर्ट्स लीक हुईं हैं जिनसे फ़ोन की काफी डीटेल्स का पता चला है। आपको बता दें कि पहले से ही Oppo K3 को देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। Nebula Purple, Morning White और Farm Black कलर में स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है।
SurveyOppo K3 की अनुमानित कीमत
अबतक की लीक रिपोर्ट के मुताबिक ओप्पो K3 को चीन में RMB 1,999 यानी लगभग 20,200 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जा सकता है। यूज़र्स को इस कीमत में स्मार्टफोन का 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम वैरिएंट मिलेगा जो कि बेस मॉडल है। वहीँ उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि कंपनी स्मार्टफोन का एक हाई एन्ड वैरिएंट 256GB स्टोरेज, और 8GB रैम के साथ भी पेश कर सकती है।
Oppo K3 के अनुमानित स्पेक्स
अबतक की लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo K3 में 6.5 इंच बेजल-लेस डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्मार्टफोन डिस्प्ले बेजललेस हो सकती है जिसमें कंपनी नौच की जगह पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दे सकती है। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 AIE के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, डिवाइस में Game Boost 2.0, लिंक बूस्ट और टच बूस्ट फीचर भी दिया जा सकता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3765mAh की बैटरी और VOOC 3.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट भी कंपनी दे सकती है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile