Oppo Find X स्मार्टफोन आज किया जा सकता है लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Oppo Find X स्मार्टफोन आज किया जा सकता है लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
HIGHLIGHTS

Oppo ने अपनी Find सीरीज में आखिरी स्मार्टफोन Oppo Find 7 2014 में लॉन्च किया था, और इतने समय के बाद आज फिर से इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाने वाला है।

Oppo आज अपने फ्लैगशिप डिवाइस को लॉन्च करने की सारी तैयारियां कर चुका है, इस डिवाइस को आज एक लॉन्च इवेंट के दौरान Oppo Find X के नाम से लॉन्च किया जाने वाला है।  Oppo ने अपनी Find सीरीज में आखिरी स्मार्टफोन Oppo Find 7 2014 में लॉन्च किया था, और काफी लम्बे समय के बाद अब एक नया स्मार्टफोन इसी पीढ़ी को बढ़ाने के लिए लॉन्च किया जाने वाला है। 

अगर आप इस डिवाइस के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग को देखना चाहते हैं, तो आप ऐसा भी कर सकते हैं, आपको बता दें कि आज इस स्मार्टफोन को पेरिस में होने जा रहे एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट को अगर वहां के लोकल समय के अनुसार देखा जाये तो यह 8:45PM  पर होने वाला है, इसके अलावा यह 12:15AM IST पर लॉन्च होगा। इसके लॉन्च के लिए कंपनी ने एक इवेंट वेबपेज का भी निर्माण किया है, जहां जाकर आप इस इवेंट को देख सकते हैं, इसके लिए आपको यहाँ क्लिक करना होगा। 

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

इस स्मार्टफोन को लेकर इसके लॉन्च से पहले कई बार लीक आदि सामने आ चुके हैं, जो इसके बारे में काफी कुछ बयाँ करते हैं। आइये जानते हैं कि इन लीक्स के माध्यम से हमें क्या क्या पता चला है। 

इसके स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि फोन में एक 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले होने वाली है, जो एक 2K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है। इसके अलावा यह एक नौच डिजाईन वाली बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को Bordeaux Red और Glacier Blue रंगों में लिया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि डिवाइस को स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस में आपको एक 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज भी मिलने वाली है।

Oppo Find X स्मार्टफोन को लेकर अभी कुछ समय पहले ही एक पोस्टर लीक हुआ था, जो इसके बारे में काफी जानकारी दे रहा था। OPPO ने अपने Weibo अकाउंट पर एक आधिकारिक पोस्टर रिलीज़ किया है जिससे Find X का खुलासा होता है। कंपनी ने Weibo पर पोस्ट किया है कि, “हाय, एक लम्बे समय के इंतज़ार के बाद” जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी अच्छी तरह जानती है कि OPPO फैन्स बेसब्री से फ्लैगशिप फोन का इंतज़ार कर रहे हैं।

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo