Teaser: OPPO F17 Pro क्या ये होगा 2020 का सबसे स्लीक फोन?

HIGHLIGHTS

Oppo F17 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है

अमेज़न इंडिया पर OPPO F17 सीरीज को लेकर एक माइक्रोसाईट भी नजर आने लगी है

OPPO F17 सीरीज में OPPO F17 और Oppo F17 Pro को देखा जा सकता है, हालाँकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है

Teaser: OPPO F17 Pro क्या ये होगा 2020 का सबसे स्लीक फोन?

ओप्पो एफ 17 प्रो जल्द ही भारत में आ रहा है, कंपनी ने गुरुवार को के GIF के माध्यम से इसे टीज़ किया है। नए स्मार्टफोन को 7.48 मिमी की मोटाई के साथ "2020 के सबसे स्लीकेस्ट फोन" के तौर पर देखा जा रहा है, ऐसा भी कहा जा सकता है कि इसे 2020 का सबसे पतला फोन कहा जा रहा है। ओप्पो द्वारा पोस्ट किए गए टीज़र के साथ, अमेज़न इंडिया ने देश में ओप्पो एफ 17 प्रो की ऑनलाइन उपलब्धता का सुझाव देने के लिए एक माइक्रोसाइट का भी निर्माण किया है। हैंडसेट कंपनी की F सीरीज़ में एक नए लेटेस्ट मोबाइल फोन के तौर पर देखा जा रहा है, इसके पहले कंपनी इस सीरीज में अपने एक अन्य स्मार्टफोन यानी Oppo F15 को लॉन्च कर चुकी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ओप्पो इंडिया ट्विटर अकाउंट के माध्यम से पोस्ट किए गए टीज़र के अनुसार, ओप्पो एफ17 प्रो एक मेटल-फिनिश वाले बिल्ड से निर्मित स्मार्टफोन होने वाला है, जो राउंड एजेस के साथ आयेगा। कंपनी के अनुसार इस मोबाइल फोन का वजन 164 ग्राम होगा और इसमें स्लिम चेसिस होने की भी संभावना है. इसके अलावा यह मात्र 7.48mm थिक होने वाला है।

टीज़र ट्वीट करने के कुछ ही समय बाद, ओप्पो ने एक प्रेस नोट भी जारी किया है जिसमें देश में F17 प्रो के आने की भी जानकारी मिल रही है। कंपनी के इस नोट में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है, हालांकि नोट इतना जरुर कहता है कि फोन 220-डिग्री एज डिज़ाइन के साथ आएगा। ओप्पो एफ 17 प्रो का अल्ट्रा-स्लीक बॉडी के साथ आने वाला स्मार्टफोन है, जो आने वाले समय में स्मार्टफोंस की एक नई ही परिभाषा लिखने वाला है।

अमेज़न इंडिया पर नजर आ रही इस माइक्रोसाईट में आपको OPPO F17 Pro के बारे में तो जानकारी मिल ही रही है, इसके अलावा Oppo F17 को लेकर भी यहाँ जानकारी मिल रही है, ऐसा लग रहा है कि इस स्मार्टफोन को भी भारत में देखा जा सकता है, क्योंकि अमेज़न पर नजर आ रही माइक्रोसाईट में OPPO F17 सीरीज का नाम दर्ज है। इसका मतलब है कि इस सीरीज में दो नए मोबाइल फोंस भी आ सकते हैं, जिन्हें हम OPPO F17 और Oppo F17 Pro के तौर पर देख सकते हैं।

हालाँकि OPPO की ओर से अभी तक इन मोबाइल फोंस की लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इन्हें भारत में लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा भी हो सकता है कि इन स्मार्टफोंस का लॉन्च कुछ ही दिन करीब हो।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile