Oppo F17 Pro और Oppo F17 स्मार्टफोन आज भारत में होंगे लॉन्च, कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
OPPO F17 Pro और OPPO F17 स्मार्टफोंस को आज भारत में लॉन्च किया जाने वाला है
आप यहाँ OPPO F17 सीरीज के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते हैं
इसके अलावा OPPO F17 Pro और OPPO F17 स्मार्टफोंस की अनुमानित कीमत और स्पेसिफ़िकेशन्स के बारे में भी आप यहाँ जान सकते हैं
OPPO F17 सीरीज के तहत आज OPPO F17 और OPPO F17 Pro स्मार्टफोंस को आज भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि आप आज इस मोबाइल फोन के वर्चुअल लॉन्च इवेंट को शाम 7 बजे कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। OPPO F17 सीरीज के लॉन्च इवेंट को आप आज लाइव स्ट्रीम भी कर सकते हैं, इसके लिए आपको डिजिट पर आना होगा, जहां आप आसानी से OPPO F17 सीरीज के लॉन्च इवेंट को बेहद ही आसानी से देख सकते हैं। आप लाइव स्ट्रीमिंग को YouTube के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि ऐसा सामने आ रहा है कि OPPO F17 Pro स्मार्टफोन में आपको 6 कैमरा के साथ 30W की फ़ास्ट चार्जिंग मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.43-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है।
SurveyOPPO F17 सीरीज इंडिया लॉन्च; यहाँ जानें अनुमानित कीमत और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
अभी तक OPPO F17 सीरीज की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि OPPO F17 Pro मोबाइल फोन को Rs 25,000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि OPPO F17 स्मार्टफोन की कीमत में आपको Pro मॉडल के मुकाबले में कुछ कमी देखी जा सकती है, अर्थात् OPPO F17 को कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि आप असल कीमत को अब से कुछ समय के बाद शाम 7 बजे इन स्मार्टफोंस के लॉन्च के समय देख सकेंगे। आप मोबाइल फोंस की लाइव स्ट्रीमिंग को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स और YouTube के माध्यम से देख सकते हैं। यह इवेंट आज शाम 7 बजे शुरू होने वाला है।
Oppo F17 Pro specifications
Oppo F17 Pro को पतला और लाइटवेट डिज़ाइन दिया जाएगा। फोन में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन मिलेगी और इसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल होगा। स्क्रीन के टॉप पर ड्यूल-होल कटआउट दिए जाएंगे जिसमें दो सेल्फी कैमरा मिलेंगे। फोन को मैट ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटैलिक व्हाइट विकल्प में उतारा जाएगा।
F17 Pro मीडियाटेक हीलियो P95 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है। Oppo F17 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेन्सर मिलेगा। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा मिलेगा और दूसरा कैमरा 2MP डेप्थ सेन्सर होगा। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलेगी और यह VOOC 4.0 से 30W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Oppo F17 specifications
Oppo F17 में 6.44 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जो AMOLED पैनल होगा और डिस्प्ले के फ्रंट पर वॉटरड्रॉप नौच दिया जाएगा जिसमें सेल्फी कैमरा मिलेगा।
फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। रेगुलर F17 में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 16MP का कैमरा होगा, दूसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, तीसरा 8MP का मैक्रो कैमरा और चौथा 2MP का डेप्थ सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर एक 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। F17 में 4,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Oppo F17 को डाइनैमिक ऑरेंज, नेवी ब्लू और क्लैसिक सिल्वर कलर में लाया जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile