Oppo F11 Pro की कीमत में कटौती, ये है नया दाम

HIGHLIGHTS

Oppo F11 Pro के 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत हुई 23,990 रुपए

Oppo F11 के भी गिरेंगे दाम

19,990 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ था Oppo F11

Oppo F11 Pro की कीमत में कटौती, ये है नया दाम

हाल ही में ओप्पो ने अपने Oppo F11 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। डिवाइस के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 22,990 रुपये हो गयी है। वहीँ इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी वैरिएंट की कीमत 23,990 रुपये हो चुकी है। इस तरह इस फ़ोन पर आपको 2,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ़ोन के दोनों ही वैरिएंट्स के लिए यह कटौती रखी गयी है। आपको बता दें कि कंपनी ने यह कटौती ओप्पो F11 Pro 128GB मॉडल की अमेज़न सेल के बाद ही की है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

खबर यह भी है कि ओप्पो अपने Oppo F11 को जल्द ही उपलब्ध कराएगा और उसकी किम्मत भी कम की जाएगी। आपको बता दें कि इस डिवाइस को भी Oppo F11 Pro स्मार्टफोन के साथ ही मार्च 2019 में लॉन्च किया गया था लेकिन भारत में उपलब्ध नहीं कराया गया था। 

आपको बता दें कि मुंबई रिटेलर Mahesh Telecom ने ट्वीट के ज़रिये डिवाइस की कीमत कम होने की जानकारी सबसे पहले दी थी। साथ ही टेलीकॉम ने यह दावा भी किया है कि कंपनी Oppo भारतीय मार्केट में Oppo F11 को 17,990 रुपये की कीमत में बेच सकती है। ऑफलाइन मार्केट में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीँ Oppo F11 को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Oppo F11 Pro के खास स्पेक्स

Oppo F11 Pro में आपको 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मिलता है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया। है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile