‘वॉटरड्रॉप नॉच’ डिस्प्ले के साथ चीन में लॉन्च हुआ Oppo A7

HIGHLIGHTS

ओप्पो ने अपने नए डिवाइस Oppo A7 को चीन की मार्किट में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को दो कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। फीचर्स के साथ इसकी कीमत का भी कंपनी की तरफ से खुलासा किया जा चुका है।

‘वॉटरड्रॉप नॉच’ डिस्प्ले के साथ चीन में लॉन्च हुआ Oppo A7

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo A7 ने अपने नए बजट डिवाइस से पर्दा उठा दिया है।  कंपनी ने अपनी नई पेशकश  Oppo A7 को कुछ ख़ास फीचर्स के साथ चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको 4230mAh क्षमता की बैटरी दी जा रही है।  इसके साथ ही Oppo A7 कंपनी की HyperBoost टेक्नोलॉजी के साथ आता है।  इस टेक्नोलॉजी की मदद से यूज़र्स गेमिंग का अच्छा एक्सपीरियंस ले सकते हैं।  इसके ज़रिए गेमिंग के दौरान सिस्टम की परफॉरमेंस और भी बेहतर हो जाती है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर इस डिवाइस के फ़ीचर की बात करें तो Oppo A7 में आपको 6.1 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। इसके साथी ही इसमें  Qualcomm Snapdragon 450 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन के स्टोरेज कैपेसिटी की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस समय यह डिवाइस चीन में प्री-आर्डर की बुकिंग पर CNY 1599 यानी लगभग 16,500 रुपए में उपलब्ध है। इस मोबाइल फ़ोन के बैक पैनल पर में यूज़र्स को ‘3D heat-curved grating pattern’ मिलेगा जो कि  मिरर्ड टेक्सचर पर आधारित होगा। यह मोबाइल फ़ोन यूज़र्स के लिए दो कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध है जिनमें 'ग्लेज़ ब्लू' और 'ग्लैरिंग गोल्ड' शामिल हैं।

Oppo A7  में 4230mAh क्षमता की बैटरी दी गयी है और कंपनी इस बात का दवा करती है कि इस बैटरी क्षमता के साथ यूज़र्स लगभग 8 घंटे तक फ़ोन को गेमिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते है। अगर गेमिंग की बात करें तो फ़ोन में दी गयी HyperBoost टेक्नोलॉजी को Huawei की GPUTurbo टेक्नोलॉजी को टक्कर देने के उद्द्देश्य से तैयार किया गया था। यह टेक्नोलॉजी गेमिंग परफॉरमेंस को शानदार बनाती है।

इस फ़ोन के कैमरा सेट-अप की बात करें तो यह स्मार्टफोन 16MPफ्रंट कैमरा के साथ आता है जो AR स्टीकर्स को सपोर्ट करता है। डिवाइस के बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैनज़र मरा सेट-अप दिया गया है लेकिन कंपनी ने इसमें सेंसर्सनहीं दिए है। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कंपनी भारत में कबतक Oppo A7 को लॉन्च करने का प्लान कर सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo