OnePlus Z 10 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, अनुमानित स्पेक्स…

HIGHLIGHTS

Rs 24,990 हो सकती है OnePlus Z की कीमत

10 जुलाई को लॉन्च होगा वनप्लस का नया फोन

2 जुलाई को पेश किए जाएंगे नए टीवी

OnePlus Z 10 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, अनुमानित स्पेक्स…

चीनी स्मार्टफोन निर्माता OnePlus का आगामी मिड-रेंज OnePlus Z फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आगामी फोन को 10 जुलाई को लॉन्च किए जाने की खबरें आ रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर आदि मिलेगा। संभावना है कि OnePlus Z को साधारण बजट में ही पेश किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus Z डिवाइस को एक सर्वे में देखा गया था जो DesiDime.com द्वारा किया गया था। सर्वे में डिवाइस की कीमत और स्पेक्स को लिस्टेड किया गया है। ऐसा हो सकता है कि इस फोन को OnePlus 8 Lite नाम से उतारा जाए। फोन में मिड-रेंज स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं।

सर्वे के मुताबिक OnePlus Z के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 24,990 रहेगी। एक अन्य वेरिएंट 12GB रैम को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया था।  

Android Central की एक दूसरी रिपोर्ट से पता चलता है कि OnePlus Z को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। कंपनी 2 जुलाई को एक इवेंट आयोजित कर सकती है जहां दो नए स्मार्ट TV सीरीज़ को पेश किया जाएगा।

OnePlus Z अनुमानित स्पेसिफिकेशन

OnePlus Z में 6.55 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन होगी। फोन स्नैपड्रैगन 765 SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 5G सपोर्ट के साथ लाया जाएगा। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन के बैक पर तीन कैमरा मौजूद होंगे जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर होगा, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा मिलेगा। डिवाइस में 4,300mAh की बैटरी मिलेगी और इसे 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। OnePlus Z में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro जैसा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile