OnePlus ने अपने टीवी, स्मार्टफोंस की सेल की शुरू
OnePlus ने देश भर में अपने सेल्स ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। सरकार ने देश भर में ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में नॉन-एसेंशियल आइटम्स की डिलिवरी की मंज़ूरी दे दी है। इसके बाद ही वनप्लस ने ये ऐलान किया है। सरकार ने स्मार्टफोंस, TV और लैपटॉप आदि की सेल की इजाज़त दे दी है।
SurveyOnePlus ने भी Amazon India और अपनी वैबसाइट पर स्मार्टफोंस और स्मार्ट टीवी की सेल शुरू कर दी है। हालांकि, कंपनी की वैबसाइट पर प्रोडक्टस आउट ऑफ स्टॉक हैं। दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक Notify Me ऑप्शन पर क्लिक कर के उपलब्धता की जानकारी का पता कर सकते हैं। कंपनी का कहता है कि इन ज़ोन्स में क्रम से फ़िज़िकल स्टोर्स को भी ओपन किया जाएगा।
OnePlus 8 Pro मोबाइल फोन को ड्यूल सिम नैनो के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 के साथ OxygenOS का सपोर्ट दिया गया है। फोन में आपको इसके अलावा एक 6.78-इंच की QHD+ फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रही है। इसके अलावा इस ओम्बिले फोन को 3D कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। हालाँकि इतना ही नहीं इसमें आपको 240Hz का टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में ब्राइटनेस 1300 निट्स के आसपास तक आपको मिलता है। फोन में आपको 10-bit कलर पैनल भी मिल रहा है और इसमें आपको HDR10+ की रेटिंग भी मिल रही है।
ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन्स में रहने वाले लोग OnePlus 7T, OnePlus 7 और OnePlus TV Q1 आदि को खरीद सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी अपनी OnePlus 8 सीरीज़ की उपलब्धता का भी बताएगी जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile