OnePlus 8 के ऑनलाइन रेंडर से हुआ इन स्पेक्स का खुलासा

HIGHLIGHTS

OnePlus 8 के रेंडर आए सामने

OnePlus 7 Pro जैसे डिज़ाइन के साथ आ सकता है डिवाइस

मिलने वाली है कर्व्ड डिस्प्ले और पंच होल कैमरा

OnePlus 8 के ऑनलाइन रेंडर से हुआ इन स्पेक्स का खुलासा

OnePlus 7T को हाल ही में लॉन्च किया गया है और अब launch के लगभग एक हफ्ते बाद OnePlus 8 के रेंडर्स सामने आने लगे हैं। रेंडर में, डिवाइस के डिज़ाइन को कुछ नए बदलावों के साथ देखा गया है। यह ध्यान देना होगा कि कम्पनी ने अभी तक रुमर्ड OnePlus 7T Pro को लॉन्च नहीं किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

CashKaro की रिपोर्ट के मुताबिक, लीकर OnLeaks ने डिवाइस के हाई-रेज़ोल्यूशन रेंडर साझा किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि, OnePlus 8 का डिज़ाइन आगामी OnePlus 7 Pro के समान है। डिवाइस के बैक पर OnePlus 7 Pro जैसा ट्रिपल वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस के फ्रंट डिज़ाइन पर भी OnePlus 7 Pro की तरह कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है और फोन के फ्रंट पर एक पंच-होल कैमरा दिया गया है।

डिवाइस के बॉटम में, USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है और डिवाइस के बाएं ओर वोल्यूम रॉकर दिया गया है। राईट साइड पर अलर्ट स्लाइडर और पॉवर बटन दिया गया है। रेंडर्स से यह पुष्टि भी हुई है कि फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा मिलेगा। फोन में फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है इसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है।

डिज़ाइन को देखते हुए कहा जा सकता है कि कम्पनी OnePlus 7T Pro के बजाए, OnePlus 8 Pro को ही लॉन्च करेगी। रेंडर्स में देखा गया यह डिज़ाइन पूरी तरह अपकमिंग OnePlus 7T Pro की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile