OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro की सेल्फ़ी होगी अब और भी शानदार

OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro की सेल्फ़ी होगी अब और भी शानदार
HIGHLIGHTS

OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro को मिलना शुरू OxygenOS 10.0.4 अपडेट

गैलरी के लिए क्लाउड सर्विस केवल भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध

OnePlus ने जहां अपने OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro को 2019 के सेकंड हाफ में लॉन्च किया था वहीँ अब इन्हें लेकर एक अपडेट जारी किया गया है। दोनों फ़ोन्स के लिए कंपनी नया अपडेट लेकर आयी है। इस अपडेट के ज़रिये फ़ोन्स में कई सुधार किये गए हैं।

OnePlus ने OxygenOS 10.0.4 को OnePlus 7T series फ़ोन्स के लिए रोल आउट करना शुरू दिया है। अगर अभी तक आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो जल्द ही आपको मिल जाएगा। इसके साथ ही वन प्लस ने एक चेंजलॉग भी अपने फोरम पर साझा किया है।

यह अपडेट कैमरा सम्बन्धी सुधार के साथ दोनों फ़ोन्स में किया गया है। OnePlus के इस अपडेट में ऑप्टिमाइज़ की गयी translation accuracy, ओवरऑल कम्युनिकेशन परफॉरमेंस शामिल हैं। इसके साथ ही कई बग्स भी फिक्स किये गए हैं। ऑप्टिमाइज़ परफॉरमेंस में फोन कॉल्स, मोबाइल डाटा शामिल हैं। OnePlus चेंजलॉग की मानें तो गैलरी के लिए क्लाउड सर्विस केवल भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगी। 

अपडेट OnePlus 7T के सेल्फी कैमरा में भी कई खास बदलाव किये गए हैं। यूज़र अब रात में और भी बेहतर सेल्फी ले सकते हैं। यह सॉफ्टवेयर अपडेट (OTA) के ज़रिये उपलब्ध कराया जा रहा है और फेज के आधार पर यूज़र्स तक पहुंचाया जा  रहा है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo